{"_id":"5b903ed4867a557fea118712","slug":"21536179924-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड़ी बाजार में बेल्ट की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड़ी बाजार में बेल्ट की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड़ी बाजार में बेल्ट की दुकान में लगी आग
सिरसा। रोड़ी बाजार में स्थित एक बेल्ट की दुकान में मंगलवार रात्रि अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने दुकान के मालिक को आग लगने के बारे में सूचित किया। सूचना मिलने पर दुकान का मालिक मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब तक लाखों रुपए का सामान आगजनी की भेंट चढ़ गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी अनुसार गली कमेटी वाली निवासी रामकुमार शर्मा ने बताया कि उनकी रोड़ी बाजार में बेल्ट की दुकान है। उसने बताया कि रात्रि करीब साढ़े आठ बजे वे दुकान मंगल कर घर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें पड़ोसी दुकानदारों ने सूचना दी की दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलने पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आग को बढ़ता देखकर दो और गाडिय़ां मौके पर बुलाई गई। तीनों गाड़ियों ने मिलकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान आग की भेंट चढ़ गया। पुलिस ने भी मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और दुकानदार के बयान दर्ज किए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बता दें कि इससे पूर्व भी उक्त दुकान में एक बार आगजनी की घटना हो चुकी है।