{"_id":"6ada45c41990e6869c057326","slug":"23-complaints-received-at-resolution-camps-sirsa-news-c-128-1-sir1013-167262-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: समाधान शिविरों में पहुंचीं 23 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: समाधान शिविरों में पहुंचीं 23 शिकायतें
Thu, 22 Oct 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल व एसपी दीपक सहारण। ड
सिरसा। जिले में वीरवार को आयोजित समाधान शिविरों में कुल 23 शिकायतें आई। सिरसा के लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अर्पित संगल ने लोगों की समस्याएं सुनी। शिविर में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण और एसडीएम राजेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ऐलनाबाद और डबवाली में भी उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाए गए। ऐलनाबाद में एसडीएम अदिति सिंघानिया और डबवाली में एसडीएम योगेश दिलहोर ने लोगों की शिकायतें सुनी। जिले में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों तक पहुंच उपलब्ध कराना है।
एडीसी ने अधिकारियों को शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करने और उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) निर्धारित समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा मुख्यमंत्री स्तर पर भी की जा रही है इसलिए उनके निपटारे में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।