{"_id":"5b4359664f1c1b08278b575b","slug":"21531140454-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.85 लाख की नगदी समेत जुआ खेलते 10 लोग पकड़े
सिरसा। जिला की सीआईए स्टाफ ने एसपी हामिद अख्तर के मार्गदर्शन में ऑपरेशन प्रबल प्रहार के तहत गुप्त सूचना पर अनाज मंडी सिरसा में बूथ नंबर 42 के थर्ड फ्लोर पर छापामारी कर जुआ खेल रहे शहर के 10 व्यक्तियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान सिरसा की अनाज मंडी निवासी राजेश कुमार, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के राजकुमार ,शिव चौक के नरेश कुमार , बी ब्लॉक के कृष्ण कुमार , कोर्ट कॉलोनी के सुभाष चंद्र, केलनिया के राजेन्द्र कुमार , मुल्तानी कॉलोनी के महेश कुमार, नोहरिया बाजार के अरुण कुमार आरएसडी कॉलोनी के मुकेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 185575 रुपये के नोट बरामद हुए हैं।
सीआईए स्टाफ सिरसा से एएसआई राधेश्याम के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान जनता भवन के नजदीक मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की अनाज मंडी के बूथ नंबर 42 पर कुछ लोग बड़ा जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर अनाज मंडी के बूथ नंबर 42 के थर्ड फ्लोर पर छापा मारकर के ताश के पतो द्वारा जुआ खेल रहे उक्त 10 आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 185575 रुपयों की नगदी बरामद की गई है। आरोपियान के खिलाफ मुकदमा थाना शहर सिरसा में दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
फोटो: 02