फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव

Mon, 27 Nov 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर 28 से 30 नवंबर तक चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर कुरुक्षेत्र में धर्मयुद्ध के दौरान दिए गए गीता के ज्ञान तक की सभी प्रकार की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, भजन मंडलियों आदि के द्वारा नृत्य व संगीत की मधुर धुन भी बिखेरी जाएगी।
इस जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को सुबह 11 बजे हिसार मंडल के आयुक्त राजीव रंजन मुख्यातिथि के रूप में करेंगे। इस दौरान वे 24 विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन एवं अवलोकन करेंगे। इसके बाद न्यू सतलुज स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम गीत व बाल लीला का वर्णन किया जाएगा। फिर बीन व डेरू पार्टी द्वारा अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। युवा भाजपा नेता मनीष सिंगला द्वारा भजन सुनाया जाएगा। दोपहर साढ़े 12 बजे स्कूली बच्चों के बीच गीता व महाभारत से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी की जाएगी। इनके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नगाड़ा, बीन, कच्ची घोड़ी के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 29 नवंबर को गीता पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसका शुभारंभ सीडीएलयू के वीसी प्रो. डॉ. विजय कायत करेंगे। इस दिन लोक नृत्य, रासलीला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं होंगी तो वहीं 30 नवंबर को 11 बजे श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। दोपहर दो बजे तक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगता, श्लोकोंच्चारण, नृत्य, कृष्ण-अर्जुन संवाद, रासलीला, गीता उद्बोधन किए जाएंगे तो दोपहर दो बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद एकल नृत्य, योग प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता संदेश, नृत्य नाटिका होगी तथा अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 विभाग की ओर से लगाई जाएंगी स्टॉल
गीता जयंती महोत्सव में जिले के 24 विभाग अपने-अपने विभाग में चल रही जनहित की योजनाओं की जानकारी देते हुए स्टॉल लगाएंगे। इन स्टॉलों पर संबंधित विभाग की विभिन्न योजनाओं, उनके लाभ, आवेदन करने के तरीके आदि की जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं जिला प्रशासन की ओर से एमपी हॉल के बाहर स्टॉल लगाकर आने वाले जनसमूह को सरस्वती नदी का शुद्ध जल भी नि:शुल्क वितरित करने का प्रावधान किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव : आज से होगा श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन
- तीन दिन तक सीडीएलयू के एमपी हॉल गूंजेंगे गीता के श्लोक
- लोगों को निशुल्क बांटा जाएगा सरस्वती नदी का जल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed