फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सात साल से नहीं अदा किया प्रॉपर्टी टैक्स, पिछले साल भी दो बार नप के अधिकारी खुद देकर आए थे नोटिस

सात साल से नहीं अदा किया प्रॉपर्टी टैक्स, पिछले साल भी दो बार नप के अधिकारी खुद देकर आए थे नोटिस

Sat, 19 Jan 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
सात साल से नहीं अदा किया प्रॉपर्टी टैक्स, पिछले साल भी दो बार नप के अधिकारी खुद देकर आए थे नोटिस
डेरे के शिक्षण संस्थानों पर 20 लाख प्रापर्टी टैक्स बकाया
विज्ञापन

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के शिक्षण संस्थानों ने नगरपरिषद को पिछले सात साल से प्रापर्टी टैक्स अदा नहीं किया। अब नगरपरिषद ने डेरे के शिक्षण संस्थानों को प्रापर्टी टैक्स के नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। इन शिक्षण संस्थानों को अगले सप्ताह नोटिस भेजे जाएंगे। इन संस्थानों की ओर करीब 20 लाख रुपये प्रापर्र्टी टैक्स बनता है। बता दे कि नगर परिषद सिरसा ने प्रापर्टी धारकों से प्रापर्टी टैक्स वसूलने के लिए सर्वे शुरू करवाया है। जिनका टैक्स बकाया है, उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं।
पुराने डेरे के पास डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ब्वाजय स्कूल और कॉलेज इंस्टीट्यूट और रिहायशी एरिया भी है। कुल मिलाकर डेरे का करीब 52 हजार 870 वर्ग गज एरिया प्रापर्टी टैक्स में शामिल है। डेरे ने 2012 के बाद से प्रॉपर्टी टैक्स अदा नहीं किया। इसके बाद साल दर साल बढ़कर अप्रैल 2018 तक यह करीब 17 लाख 52 हजार 323 रुपये बन गया था। लेकिन डेरे ने नगरपरिषद को प्रॉपर्टी टैक्स अदा नहीं किया। अब एक साल का करीब ढाई लाख ओर प्रापर्टी टैक्स की राशि जुड़ने के बाद यह राशि करीब 20 लाख रुपये के आसपास हो गई है। नगरपरिषद के कर अधीक्षक गुरशरण सिंह ने दो दिन पहले डेरे के शिक्षण संस्थान के एक पदाधिकारी को फोन पर कर जमा करवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी ने कहा कि उनके खाते सीज है। इसलिए अदा करने में दिक्कत है। उनका सीए उनसे बातचीत कर लेगा। लेकिन तब नगर परिषद के कर अधीक्षक ने उन्हें प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अप्रैल 2018 में दो बार भेजेंगे थे नोटिस
नगरपरिषद ने अप्रैल 2018 में पुराने डेरे में जाकर पदाधिकारियों को प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के नोटिस थमाए थे। बाकायदा उन्हें पूरा हिसाब किताब समझाया था। खुद नगरपरिषद के ईओ वीरेंद्र सहारण अपनी टीम के साथ जाकर उन्हें नोटिस देकर आए थे। तब डेरे ने नगरपरिषद को पत्र भेजकर खाते फ्रीज होने के हवाला दिया था और खाते खुलने पर टैक्स अदा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस बात को करीब नौ महीने हो गए। डेरे के शिक्षण संस्थानों ने नप को 2012 के बाद कभी प्रापर्र्टी टैक्स अदा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है रिहायशी प्रापर्टी टैक्स के रेट
एरिया, रेट
1 से 300 वर्ग गज, 50 पैसे प्रति वर्ग गज
301 से 500, दो रुपये प्रति वर्ग गज
501 से 1000, तीन रुपये प्रति वर्ग गज
1001 से 2000, 3.50 रुपये प्रति वर्ग गज
2001 से ऊपर, चार रुपये प्रति वर्ग गज
कामर्शियल प्रापर्टी टैक्स रेट
1 से 50, 12 रुपये प्रति वर्ग गज
51 से 100, 18 रुपये प्रति वर्ग गज
101 से 500, 24 रुपये प्रति वर्ग गज
501 से ऊपर, 30 रुपये प्रति वर्ग गज।
कोट्स
हमने डेरे के शिक्षण संस्थानों को प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के नोटिस तैयार कर लिए है। माहौल को देखकर हमने नोटिस नहीं भेजे थे। अगले सप्ताह प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के नोटिस भेज दिए जाएंगे। प्रापर्टी टैक्स करीब 20 लाख रुपये के आसपास है।
गुरशरण सिंह, कर अधीक्षक, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed