{"_id":"6b0878c231c5d3cdc00f7a5b","slug":"city-four-lane-roads-constricted-by-haphazard-parking-and-encroachment-sirsa-news-c-128-1-svns1027-169214-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण से सिमटी शहर की फोरलेन सड़कें, डबवाली रोड पर रोज लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण से सिमटी शहर की फोरलेन सड़कें, डबवाली रोड पर रोज लग रहा जाम
Thu, 26 Nov 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क के बीच सफेद पट्टी तक पार्क किए वाहन।
सिरसा।
शहर की मुख्य सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था की रफ्तार रोक दी है। हालात ऐसे हैं कि फोरलेन सड़कें भी कई जगह सिमटकर सिंगल लेन जैसी रह गई हैं। डबवाली रोड से लेकर अंबेडकर चौक तक सड़क किनारे खड़े वाहन, खोखे और दुकानों व संस्थानों के बाहर रखे जनरेटर आवागमन में बाधा बन रहे हैं। दिनभर वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क पर पार्किंग के कारण जाम लग रहा है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बेसहारा गोवंश की आवाजाही ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो रहा। अब नगर परिषद ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की बात कही है।
डबवाली रोड पर स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है। इस मार्ग पर शहर के अधिकतर निजी अस्पताल, बड़े बैंक, शोरूम और कंपनियों के जनरल स्टोर स्थित हैं। इसके चलते सुबह से शाम तक लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। कई स्थानों पर निजी पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद लोग अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर देते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और पीछे से आने वाले वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। कई बार सड़क किनारे खड़े एक वाहन के कारण ही यातायात की पूरी कतार प्रभावित हो जाती है।
समस्या केवल पार्किंग तक सीमित नहीं है। अस्पतालों, बैंकों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर जनरेटर और अन्य सामान रखकर सड़क किनारे की जगह घेर ली गई है। कई स्थानों पर खोखे भी लगे हुए हैं। इससे पैदल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए रास्ता संकरा हो जाता है। व्यस्त समय में दोपहिया वाहनों, कारों और बड़े वाहनों के एक साथ निकलने के प्रयास में जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और समाजसेवियों की ओर से इस समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई जा चुकी है। पार्षदों के माध्यम से भी संबंधित अधिकारियों तक शिकायतें पहुंचाई गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। लोगों का कहना है कि नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस के बीच तालमेल की कमी के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाने और सड़क किनारे की जगह खाली करवाने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से नहीं की जा रही, वहीं ट्रैफिक पुलिस भी सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ नियमित सख्ती नहीं दिखा रही।
डबवाली रोड पर ई-स्कूटी का शोरूम चलाने वाले मुकेश ने बताया कि नगर परिषद की टीम कभी-कभार ही चालान काटने या अतिक्रमण हटाने पहुंचती है। कार्रवाई के नाम पर टीम रेहड़ी वालों के चालान काटकर और कुछ सामान लेकर वापस चली जाती है। उन्होंने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। सड़क किनारे वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अस्पतालों और बैंकों के बाहर रखे जनरेटर व अन्य सामान हटवाए जाएं तथा खोखों को निर्धारित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। जब तक इन सभी पहलुओं पर एक साथ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक यातायात व्यवस्था में सुधार मुश्किल है।
निजी पार्किंग होने के बाद भी सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
डबवाली रोड पर कई प्रतिष्ठानों में निजी पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद वाहन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं। इससे पार्किंग व्यवस्था का उद्देश्य ही खत्म हो रहा है। लोगों का कहना है कि संस्थान संचालकों को अपने यहां आने वाले ग्राहकों और मरीजों के वाहनों को पार्किंग में खड़ा करवाना चाहिए, ताकि मुख्य सड़क पर यातायात बाधित न हो।
बेसहारा गोवंश भी जाम की बड़ी वजह
डबवाली रोड पर बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश घूमता रहता है। सड़क के दोनों ओर और बीच में खड़े वाहनों के बीच जब गोवंश सड़क पर उतर आता है तो यातायात व्यवस्था और बिगड़ जाती है। कई बार इसके कारण लंबा जाम लग जाता है। वाहनों की भीड़ के चलते गोवंश को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता। ऐसे में घबराकर गोवंश तेज दौड़ने लगता है, जिससे कई बार वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और चालक भी घायल हो जाते हैं।
संयुक्त कार्रवाई से ही मिलेगी जाम से राहत
शहरवासियों का कहना है कि नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस को संयुक्त अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े वाहनों, खोखों और जनरेटरों को हटवाना चाहिए। साथ ही नो-पार्किंग वाले स्थानों पर नियमित निगरानी रखी जाए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोगों के अनुसार स्थायी पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण पर नियंत्रण और बेसहारा गोवंश के उचित प्रबंधन से ही शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार संभव है।
कोट्स
हमारी ओर से बाजारों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी को नोटिस भी जारी किए जाएंगे।
जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
कोट्स
प्रतिदिन एक चौक से लेकर दूसरे चौक तक अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। बाजारों की व्यवस्था बनाने के बाद मुख्य सड़कों पर व्यवस्था बनाई जाएगी। अतिक्रमण को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद मिलकर कार्रवाई करेंगे।
वीर शांति स्वरूप, अध्यक्ष, नगर परिषद