{"_id":"5978ec7d4f1c1b78528b45ee","slug":"171501097085-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल का ब्रॉडबेंड फिर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल का ब्रॉडबेंड फिर ठप
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड फिर ठप
सिरसा। बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड बुधवार को ठप रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन बीएसएनएल इंनरनेट में हो रही दिक्कत के कारण अब उपभोक्ताओं ने दूसरी कंपनियों के कनेक्शन लेने शुरू कर दिए हैं। लोगाें द्वारा बार-बार शिकायत करने पर बीएसएनएल से एक ही जवाब मिलता है कि फाल्ट आ गया है ठीक कर रहे हैं। ऐसे जवाब सुनते-सुनते शाम हो जाती है, जिस कारण लोगाें के कामकाज प्रभावित होने लगे हैं। केवल इंटरनेट ही नहीं बल्कि बीएसएनएल की मोबाइल सेवाओं में भी ऐसा ही हाल है। लोग फोन मिलाते हैं पर पूरी बात होने से पहले ही फोन कट जाता है, जिस कारण उपभोक्ताओं को बार-बार फोन मिलाना पड़ता है जिससे लोगाें को बेवजह खर्च उठाना पड़ता है। आज काम के समय बीएसएनएल ठप रहने के कारण हजारों लोगाें का व्यवसाय प्रभावित हुआ। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब उनको बीएसएनएल की सेवाओं पर भरोसा नहीं रहा है इस लिए दूसरी कंपनियों के इंटरनेट लगवाने का मन बना लिया है।