फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आशा वर्कर्स ने नागरिक अस्पताल में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

आशा वर्कर्स ने नागरिक अस्पताल में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Tue, 25 Jun 2019 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
आशा वर्कर्स ने नागरिक अस्पताल में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
सिरसा। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित आशा वर्कर्स यूनियन ने सिरसा के जिला नागरिक अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कलावती माखोसरानी ने की। मंच का संचालन जिला सचिव सिलोचना ने किया। धरने के बाद आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमओ डॉ. गोबिंद गुप्ता को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान कलावती माखोसरानी ने बताया कि आज पूरे हरियाणा में राज्य कमेटी के आह्वान पर आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना लगाया है। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सीटू से विजय ढुकड़ा, राजेंद्र पंजाब व सर्व कर्मचारी संघ से प्रधान मदनलाल खोथ, अशोक पटवारी, राजेश भाकर व चोपटा ब्लॉक की प्रधान रेखा, सिरसा ब्लॉक की प्रधान पायल, रोशनी, आशा रानी, प्रवीण, रविना, कृष्णा, सुमन, किरण व विजयलक्ष्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन

ये हैं कर्मचारियों की मांगें :
45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू किया जाए, कर्मचारी के रूप में मान्यता दी जाए, सभी वर्कर्स को 18 हजार रुपए मासिक न्यूनतम वेतन दिया जाए, सभी वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा दी जाए व ईएसआई के दायरे में लाया जाए, एक्टिविटी का काटा गया 5 प्रतिशत वापस दिया जाए। 21जुलाई 2018 को जारी हुए नोटिफिकेशन को ज्यों का त्यों लागू किया जाए, हर महीने की दस तारीख से पूर्व प्रोत्साहन राशियों का पैसा कर्मचारियों के खातों में डाला जाए, स्टेट व सेंटर का पैसा एक साथ डाला जाए। 2016 की प्रति आप्रेशन कैश की 200 रुपये मोटिवेशन कर राशि बकाया है, वो तुरंत दी जाए। जेएसवाई की तीनों एएनसी कंप्लीट व उसके कागजात पूरे करवाने व उसकी सरकारी अस्पताल में डिलीवरी करवाने पर आशाओं को डिलीवरी की पेमेंट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed