फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सौ-सौ गज के प्लॉटों का कब्जा दिलवाने की मांग को लेकर धरना दूसरे दिन में प्रवेश

सौ-सौ गज के प्लॉटों का कब्जा दिलवाने की मांग को लेकर धरना दूसरे दिन में प्रवेश

Fri, 29 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
सौ-सौ गज के प्लॉटों का कब्जा दिलवाने की मांग को लेकर धरना दूसरे दिन में प्रवेश
सौ-सौ गज के प्लॉटों का कब्जा दिलवाने की मांग को लेकर धरना दूसरे दिन में प्रवेश
विज्ञापन

डबवाली। गांव डबवाली के पात्र लोगों को सौ-सौ गज के प्लॉट का कब्जा दिलवाने की मांग को लेकर मजदूरों ने अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन और भवन निर्माण कामगार यूनियन के बैनर तले बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष वीरवार को दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। धरनारत मजदूरों ने हरियाणा सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द पात्र लोगों को आवंटित किए गए सौ-सौ गज के प्लॉटों का कब्जा दिलवाने की मांग की।
वीरवार सुबह धरने के दूसरे दिन मजदूर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के संत राम के नेतृत्व में बीडीपीओ कार्यालय में एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। संत राम ने बताया कि गांव डबवाली के गरीब व बीपीएल परिवारों को महात्मा गांधी आवास योजना के तहत सौ-सौ गज के प्लॉट आवंटित किए थे पंरतु कुछ प्लॉटों का ही कब्जा उन्हें दिलाया गया है, जबकि अभी तक लगभग सौ पात्र परिवारों को प्लॉटों का कब्जा नहीं दिलवाया गया है। जिसके चलते गरीब परिवारों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कई बार सरकार व अधिकारियों से कब्जा दिलवाने की मांग उठवाई है, लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पाई है, जिसके चलते उन्होंने अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग की उदासीनता के चलते उनकी जगह पर दबंगों ने कब्जा किया हुआ है। जिसे छुड़वाने में विभागीय अधिकारी कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारियों की मिलीभगत के चलते ही उन्हें अपने प्लॉटों का कब्जा नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार व अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनका यह धरना प्रदर्शन एक बड़ा रूप धारण कर लेगा और हजारों मजदूर साथी सड़कों पर उतर आएंगे। इस मौके पर रामकिशन, बलदेव सिंह, अंग्रेज सिंह, सलोचना देवी, तेज सिंह, जगसीर सिंह, सुखदेव राम, अमर नाथ, सुरजीत सिंह, गुरमेल सिंह, अजयवीर सिंह, छिंद्र कौर, जंगीर कौर, गुरमीत कौर, अमरजीत कौर, परमजीत कौर के अलावा अन्य महिला मजदूर और पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत भेज दी गई है
गांव डबवाली में प्लॉटों का कब्जा छुड़वाने के लिए पुलिस को शिकायत भेज दी गई है, जल्द ही जमीन का कब्जा छुड़वाकर पात्र परिवारों को प्लॉट आवंटित करवा दिए जाएंगे।
-सतपाल, एसईपीओ, बीडीपीओ कार्यालय, डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed