{"_id":"6a9075cd5d044c82ad03385b","slug":"civil-surgeon-inspected-chc-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163981-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिविल सर्जन ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिविल सर्जन ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, दिए निर्देश
Thu, 27 Aug 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
ओढ़ां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ को उचित निर्देश देते सिविल सर्जन। (संवाद)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट : सिविल सर्जन
फोटो-- 35
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। सिविल सर्जन सिरसा पवन कुमार ने वीरवार को ओढ़ां, बड़ागुढ़ा और कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को उचित दिशा निर्देश दिए और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था तथा रिकॉर्ड की जांच की।
निरीक्षण के दौरान, उन्होंने स्वाइन फ्लू को लेकर वार्ड बनाने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कहा कि इस मामले में कोई ढील नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसी भी वस्तु की कमी होने पर तुरंत सूचित करने को कहा ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को दिक्कत न हो।ओढ़ां में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मजदूरों से सफाई कराने का निर्देश दिया। एसएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में केवल 2 सफाई कर्मी हैं, जिससे पूरी सफाई नहीं हो पाती। पवन कुमार ने समस्त स्टाफ के साथ बैठक कर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी करने को कहा।
पीओएसएच और स्वाइन फ्लू पर निर्देश
सिविल सर्जन ने प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हरासमेंट (पीओएसएच) के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि क्या इस संबंध में समय-समय पर बैठकें होती हैं और इससे संबंधित रिकॉर्ड भी देखा। रिकॉर्ड में किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं मिली। उन्होंने बताया कि जिला में एक स्वाइन फ्लू का केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है और सभी स्वास्थ्य केंद्रों को इलाज के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो