फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   45 safai karmachari detained

Sirsa News: नगर परिषद प्रशासन और सफाई कर्मचारियों में टकराव, 45 हिरासत में

Thu, 27 Aug 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
45 safai karmachari detained
डबवाली। सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर जाते हुए पुलिस। संवाद
कूड़ा उठाने को लेकर नगर परिषद प्रशासन और सफाई कर्मचारियों में टकराव, 45 हिरासत में
विज्ञापन

फोटो -- 36,37,38

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर में कूड़ा उठाने को लेकर नगर परिषद प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद उस समय गहरा गया जब प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच कूड़ा उठाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सूरज कुमार सहित करीब 45 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही उनके परिजन और अन्य सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

कर्मचारियों नने कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर प्रशासन एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। उनका आरोप है कि मांगों का समाधान करने के बजाय प्रशासन हड़ताल को तोड़ने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे लोगों ने हिरासत में लिए गए सफाई कर्मचारी नेताओं और अन्य कर्मचारियों को तत्काल रिहा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों पर सरकार और प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होती तथा हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।

नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के चलते माहौल तनावपूर्ण बना रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान करने और सफाई कर्मचारियों की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed