फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rajeshwari won gold in national grapling wrestling

Sirsa News: नेशनल ग्रेपलिंग रेसलिंग में राजेश्वरी ने जीता सोना

Thu, 27 Aug 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
rajeshwari won gold in national grapling wrestling
सिरसा। नेशनल ग्रेपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली गांव मोचीवाली की बेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव मोचीवाली की राजेश्वरी ने नेशनल ग्रेपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीता है। इस शानदार उपलब्धि से उसने गांव और जिले का नाम रोशन किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने वीरवार को उनका भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया।
ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ राजेश्वरी का जोरदार स्वागत किया। समारोह में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, उनके पुत्र मनीष सिंगला और पौत्र लक्ष्य सिंगला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रो. गणेशी लाल ने राजेश्वरी को सम्मानित करते हुए उसकी उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजेश्वरी की सफलता प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने राजेश्वरी को 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed