फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   13 shopkeepers challaned for finding single-use plastic

सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर 13 दुकानदारों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
13 shopkeepers challaned for finding single-use plastic
बाजार में पॉलिथीन के चालान कार्रवाई करते नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक जयबीर सिंह। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। प्रतिबंध के बावजूद शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक और पालिथीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में डीसी अजय तोमर ने संज्ञान लिया और नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने शहर के बाजारों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान नप अधिकारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक और पालिथीन के 13 चालान काटे। एक दुकानदार के पास ज्यादा मात्रा में सामान मिलने पर उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक जयबीर सिंह और जतिन गोयल के साथ अन्य कर्मचारियों पर आधारित टीम ने बाजारों में दस्तक दी। इस दौरान टीम सदस्यों ने शहर के सदर बाजार, मुख्य डाकघर के पास का एरिया, भादरा बाजार, रोड़ी बाजार, एकता चौक, बेगू रोड पर जाकर जांच की। मुख्य सफाई निरीक्षक जयबीर सिंह और जतिन गोयल ने बताया कि इस दौरान 13 चालान काटे गए। हालांकि बाजार में कई दुकानदार ऐसे भी हैं जिन्होंने न केवल प्लास्टिक को प्रतिबंध कर रखा है, बल्कि दुकान पर नोटिस बोर्ड भी लगाया है कि यहां प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाता। लोगों को जागरूक करते हुए कई दुकानदारों ने स्लोगन भी लगाए हैं।
विज्ञापन

अधिकारी बोले: जागरूक हो रहे हैं लोग, 30 फीसदी ही कर रहे पॉलिथीन का प्रयोग
नगर परिषद के अधिकारी जतिन गोयल ने बताया कि मंगलवार को करीब 4-5 बाजारों की 250 से ज्यादा दुकानों पर जाकर जांच की गई। इसमें से केवल 13 जगह ही पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक मिला है। जबकि अन्य दुकानों पर सामान नहीं था। इससे स्पष्ट है कि अधिकतर दुकानदार अब पॉलिथीन को लेकर जागरूक हो चुके हैं। करीब 30 फीसदी दुकानदार ही ऐसे हैं, जो अभी भी नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। उन दुकानदारों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed