फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   केंद्रीय इस्पात मंत्री ने किया कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ

केंद्रीय इस्पात मंत्री ने किया कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ

Sun, 11 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री ने किया कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
केंद्रीय इस्पात मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने शनिवार को स्थानीय रत्नीदेवी बियानी सदन बियानी नगर हिसार रोड में सेंटम वर्कर्स स्किल इंडिया प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ किया। साथ ही इस कौशल केंद्र में स्थापित लैबों का निरीक्षण किया। उन्होंने सरस्वती मां के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा के नाम से कार्यक्रम चलाया है। उसके तहत बैंक से कोई भी व्यक्ति ऋण लेना चाहे तो 50 हजार से लेकर 10 लाख तक के ऋण बिना गारंटी के मिल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास बहुत सराहनीय योजना है। उन्होंने कहा कि देश में 20 करोड़ युवक एवं युवतियां जिनको प्रशिक्षण दिया जाए तो वे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रोजगार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहरों के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाए तो गांवों के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिलेगा और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। उन्होंने कहा कि भारत की 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। यदि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत गांवों के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाए तो अधिक से अधिक रोजगार मिल सकता है। कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ साथ बैंकों से ऋण लेने के तरीकों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दौलत तो अधिक लोगों के पास है लेकिन इसमें आपका हिस्सा नहीं है, उसमें हिस्सा तो तब होगा जब आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त करके व्यापार से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों के लोगों को कृषि के साथ-साथ व्यापार से भी जुड़ कर अच्छी आय कमानी चाहिए और हमें दूसरों को रोजगार देने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करके अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्षा सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि भारत के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले। इस अवसर पर जिला महिला भाजपा अध्यक्षा निताशा सिहाग ने यहां के विद्यार्थी पढ़ लिख कर रोजगार प्राप्त कर अपना जीवन स्तर सुधार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण केंद्र में चाइल्ड केसर टेकर लैब, वेयर हाउस पैकर लैब, ऑटो मोबाइल लैब, सोलर पैनल लैब, आईटी लैब, हेल्थ केयर लैब आदि स्थापित किए गए हैं। इस मौके पर भाजपा नेता रमेश खट्टर, संदीप खट्टर, भजन लाल, प्रमुख समाज सेवी आनंद बियानी, प्रताप सिंह सिहाग, नायब सिंह तामसपुरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed