फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   95 से 100 प्रतिशत मतदान करवाने वाले बीएलओ को देंगे 500 रुपये : ग्रोवर

95 से 100 प्रतिशत मतदान करवाने वाले बीएलओ को देंगे 500 रुपये : ग्रोवर

Thu, 09 May 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
95 से 100 प्रतिशत मतदान करवाने वाले बीएलओ को देंगे 500 रुपये : ग्रोवर
सिरसा। लोगों को मतदान करने के लिए हर प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। देशहित कार्य में हर कोई अपने तरीके से लोगों को मतदान बारे जागरूक करने में अपना सहयोग दे रहा है। व्यवस्थित मतदान शिक्षा एवं चुनाव भागीदारी (स्वीप) के तहत मास्टर ट्रेनर नरेश ग्रोवर अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर नरेश ग्रोवर ने बीएलओ को सौ प्रतिशत मतदान करवाने बारे प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप बीएलओ को 500 रुपये देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि रानियां विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 41 से 50 तक जिस भी बूथ पर यदि 95 से 100 प्रतिशत तक का मतदान होता है, तो संबंधित बीएलओ को उनकी तरफ से 500 रुपये उपहार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने सभी बीएलओ को कहा कि वे अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदान करवाने बारे मतदाताओं का पूर्ण सहयोग करें और अपने बूथ पर सभी सुविधाओं को सुसज्जित करने में अपना पूर्ण सहयोग करें। नरेश ग्रोवर रानियां विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 41 से 50 तक के सुपरवाइजर भी हैं। इसलिए उन्होंने सौ प्रतिशत मतदान करवाने के उद्देश्य से बीएलओ को प्रोत्साहित करने के लिए 500 रुपये उपहार स्वरूप देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

उन्होंने अनेकों गांवों में बीएलओ द्वारा बांटी गई मतदाता पर्चियों का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने गांव बनसुधार के राजकीय उच्च विद्यालय व फतेहपुरिया व शेखुपुरिया के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों व शिक्षकों को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मतदान के लिए प्रेरित किया। जिले में मतदाता जागरूकता अभियान अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर के मार्ग दर्शन में चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ग्रोवर ने बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वितरण की गई मतदाता पर्चियां का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed