फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   फ्लाइंग इंचार्ज के खिलाफ थाने में शिकायत देने वाले चालक-परिचालक के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई

फ्लाइंग इंचार्ज के खिलाफ थाने में शिकायत देने वाले चालक-परिचालक के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई

Tue, 22 Jan 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
फ्लाइंग इंचार्ज के खिलाफ थाने में शिकायत देने वाले चालक-परिचालक के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई
सिरसा। कालांवाली रुट पर चलने वाली बस की रास्ते में जांच करने पहुंचे फ्लाइंग इंचार्ज के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत देने वाले चालक-परिचालक पर जीएम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को जीएम केआर कौशल ने फ्लाइंग इंचार्ज राम सिंह को चालक शशि व परिचालक सुशील सैनी के खिलाफ शिकायत देने का निर्देश दिया। जीएम का कहना है कि फ्लाइंग इंचार्ज की शिकायत पर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बसों की जांच करना फ्लाइंग इंचार्ज का कार्य होता है, इसी दौरान कोई बात होती है तो चालक-परिचालक जीएम को शिकायत कर सकते है लेकिन पुलिस थाने में शिकायत देना विभागीय नियमों के विपरीत है।
विज्ञापन

रोडवेज फ्लाइंग इंचार्ज इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि 13 जनवरी 2019 को वे बसों की जांच करने के लिए बड़ागुढ़ा के पास अपनी टीम के साथ मौजूद थे। इसी दौरान कालांवाली-सिरसा रुट की बस की जांच की गई। कालांवाली से सिरसा रवाना होने वाली इस बस टाइम सुबह साढ़े नौ बजे का है, लेकिन चालक शीश व परिचालक सुशील सैनी सुबह नौ बजे ही कालांवाली से सिरसा रवाना हो गए। समय से पहले बस चलाने पर जब उन्होंने चालक-परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन वे कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद चालक-परिचालक सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक रुट पर बस चलाते रहे। शाम को परिचालक सुशील सैनी ने बड़ागुढ़ा थाने में शिकायत दी कि फ्लाइंग इंचार्ज ने बड़ागुढ़ा के पास उससे हाथापाई की। बड़ागुढ़ा थाने से सोमवार को उसके पास फोन आया कि तुम्हारे खिलाफ शिकायत आई है या तो परिचालक से माफी मांग लो, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। फ्लाइंग इंचार्ज राम सिंह ने कार्यालय में जाकर जीएम केआर कौशल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जीएम ने फ्लाइंग इंचार्ज को चालक-परिचालक के खिलाफ शिकायत देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


परिचालक सुशील सैनी ने 13 जनवरी को थाने में आकर शिकायत दी थी कि फ्लाइंग इंचार्ज राम सिंह ने बस में उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई की है। अगले दिन शिकायतकर्ता थाने आया और कहा कि वो अपनी एक्स-रे रिपोर्ट शिकायत के साथ लगाना चाहता है, रिपोर्ट आने में दो-तीन दिन लगेंगे। इसके बाद शिकायतकर्ता का फोन आया था कि वो मंगलवार को रिपोर्ट लेकर आएगा। दोनों पक्षों को मंगलवार सुबह थाने में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतबीर सिंह, जांच अधिकारी थाना बड़ागुढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed