फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मान्यता न मिलने से नाराज सीडीएलयू के फिजिकल विभाग के छात्र कर सकते हैं वीसी कार्यालय का आज फिर से घेराव,

मान्यता न मिलने से नाराज सीडीएलयू के फिजिकल विभाग के छात्र कर सकते हैं वीसी कार्यालय का आज फिर से घेराव,

Fri, 07 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मान्यता न मिलने से नाराज सीडीएलयू के  फिजिकल विभाग के छात्र कर सकते हैं वीसी कार्यालय का आज फिर से घेराव,
फिजिकल विभाग के छात्रों ने कक्षाओं में जाकर मांगा सहयोग
विज्ञापन

सिरसा। सीडीएलयू में छात्रों की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को मान्यता लाने के लिए दी गई समय सीमा सात सितंबर को खत्म हो जाएगी। इसलिए अब बीपीएड और डीपीएड कोर्स की मान्यता को लेकर धरनारत छात्रों ने गुरुवार को सभी विभागों में जाकर छात्रों से सहयोग मांगा।
छात्र नेता अमृतमान, जगसीर मान, संजय, अनिल कसवां ने कहा कि दोनों कोर्स को मान्यता दिलाने के लिए सीडीएलयू ने सात सितंबर तक का समय मांगा था, लेकिन वे मान्यता नहीं दिला पाए। ऐसे में छात्रों का सहयोग चाहिए। धरनारत छात्रों ने सभी ब्लाकों में छात्रों से सहयोग की अपील की। 12 बजे के बाद छात्र एडम ब्लाक के बाहर धरने पर फिर से बैठ गए। इसी बीच दोपहर को धरनारत छात्रों के बीच कार्यकारी रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच भी आए। छात्र जगसीर मान, अनिल कसवां, संजय, गुरपिंदर, जगदीप, नवीन, राजपाल, रेखा, रानी, पुष्पा, शकुंतला, रवीना, सरोज, सुमन ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय एनसीटीई से मान्यता नहीं लेकर आता। तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। वहीं छात्रों के रवैये को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि सात सितंबर की समय सीमा खत्म होने के कारण छात्र वीसी कार्यालय का घेराव करके सीडीएलयू के गेट पर तालाबंदी कर सकते हैं। छात्र नेता जगसीर मान का कहना है कि शुक्रवार को सीडीएलयू के वीसी ने सात सितंबर तक मान्यता दिलाने का आश्चासन दिया था, उसकी समय सीमा खत्म होने जा रही है। कार्यकारी रजिस्ट्रार के साथ तीन स्टूडेंट्स मानव संसाधन मंत्रालय गए थे। वहीं एनसीटीई ने सीडीएलयू को दोबारा से अपील करने के लिए कहा है। अब जब तक दोबारा अपील नहीं की जाएगी, मान्यता का मामला लटका रहेगा। वहीं छात्रों के रुख को भांपते हुए वीसी कार्यालय में शाम को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाई गई और इस पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

मान्यता को आश्वासन मिला: कार्यकारी रजिस्ट्रार
हम मान्यता को लेकर मानव संसाधन मंत्रालय के कार्यालय में गए और उन्होंने हमें जानकारी दी कि लोकसभा में एनसीटीई से कोर्स की मान्यता को लेकर बिल पास हो गया है। इसमें सभी विश्वविद्यालयों को पिछले समय से मान्यता दी जाएगी। बिल राज्यसभा में भेजा गया है। वहां से पारित होते ही मान्यता मिल जाएगी। साथ ही हम मानव संसाधन मंत्रालय को पत्र लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार सिवाच, कार्यकारी रजिस्ट्रार, सीडीएलयू सिरसा।
ये है मामला
फिजिकल विभाग के बीपीएड और डीपीएड कोर्स वर्ष 2007 में शुरू हुआ था। लेकिन मान्यता नहीं मिली। पिछले वर्ष सीडीएलयू ने मान्यता के लिए आवेदन किया। लेकिन एनसीटीई ने मान्यता नहीं दी। इसके विरोध में कुछ दिन पहले छात्र वीसी कार्यालय का घेराव करने के लिए पहुंचे। वीसी विजय कायत ने बीपीएड और डीपीएड कोर्स की मान्यता के लिए कमेटी का गठन किया गया। रजिस्ट्रार और चेयरपर्सन के साथ दो स्टूडेंट्स 6 व सात सितंबर को एनसीटीई जाएंगे। लेकिन छात्रों ने कहा कि 6 व 7 सितंबर तक फिजिकल विभाग के बीपीएड और डीपीएड के छात्र न तो ग्राउंड में प्रेक्टिस करेंगे और न ही कक्षाएं अटेंडेंट करेंगे। बीपीएड और डीपीएड के छात्रों ने कक्षाओं और ग्राउंड का बहिष्कार किया हुआ था। छात्रों का कहना है कि जब तक सीडीएलयू एनसीटीई से मान्यता नहीं लेकर आता, तब तक वे धरना देंगे। छात्रों ने मान्यता को लेकर बीते दिन मंगलवार भी वीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed