{"_id":"6421db08b9060895660e6556","slug":"10-thousand-farmers-submitted-forms-for-compensation-in-the-district-sirsa-news-c-21-1-91396-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मुआवजे के लिए जिले में 10 हजार किसानों ने जमा करवाए फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मुआवजे के लिए जिले में 10 हजार किसानों ने जमा करवाए फार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। ओलावृष्टि के बाद मुआवजा व बीमा क्लेम लेने की मांग को लेकर किसान आवेदन कर रहे है। सोमवार को आवेदन जमा कराए जाने का अंतिम दिन रहा। जिले में दोपहर पांच बजे तक 10,579 किसानों ने फसल खराब होने के आवेदन जमा करवाए है। वहीं राजस्व अधिकारियों की ओर से अब तक जांच किए जाने के दौरान अनुमानित एक लाख 25 हजार एकड़ में बारिश व ओलावृष्टि की फसल खराब हुई है। जिसके बाद विभाग की ओर से स्पेशल गिरदावरी करवाई जाएगी।
सोमवार को जिले के सभी ब्लॉक कार्यालय में किसानों की ओर से बीमा क्लेम लेने के लिए आवेदन जमा करवाए गए है। किसानों द्वारा पहले जमा करवाए गए बीमा राशि को संबंधित दस्तावेज बैंक से निकलवाया गया है और इसके बाद कृषि विभाग कार्यालय में आवेदन जमा करवाया गया है। वहीं किसानों की ओर से समय अवधि बढ़ाए जाने की भी मांग उठाई जा रही है। वहीं मेरी फसल मेरा ब्योरा और क्षतिपूर्ति पोर्टल बंद होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिनों से क्षतिपूर्ति पोर्टल बंद होने के कारण किसी भी किसान की ओर से खराबी की जानकारी पोर्टल पर दर्ज नहीं करवाई गई है।
इन क्षेत्रों में आए इतने आवेदन
क्षेत्र, संख्या
सिरसा, 300
डबवाली, 50
ओढां, 525
रानियां, 2500
नाथूसरी चोपटा, 250
ऐलनाबाद, 2200
बडागुढ़ा, 2500
ऑनलाइन एप पर, 2254
मुआवजा लेने के लिए 10 हजार के करीब किसानों ने आवेदन जमा करवाए है। अलग-अलग क्षेत्रों में आवेदन जमा किए जा रहे है। विभाग की टीमें आवेदन जमा कर रही है।
-सतबीर सिंह, एएसओ, कृषि विभाग सिरसा।
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल और क्षतिपूर्ति पोर्टल बंद होने को लेकर मुख्यालय शिकायत भेजी गई है। पोर्टल खुलने के बाद किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
-सुरेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी, सिरसा।