फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ???? ????? ?????? ?? ???? ?????? ??? ??????? ?? ?????

बॉयो वेस्ट प्लांट को लेकर फूलंका में फायरिंग और पथराव

Sun, 17 Aug 2014 12:22 AM IST
Updated Sun, 17 Aug 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन

गांव फूलकां स्थित बॉयो वेस्ट प्लांट को लेकर शनिवार की शाम को ग्रामीणों और प्लांट मालिकों के बीच जमकर  झड़प हुई। पुलिस की ओर से फायरिंग हुई तो ग्रामीणों ने भी लाठियों से इसका जवाब दिया। हालात पर काबू पाने के लिए पांच पुलिस थानों से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन हालात काबू में नहीं आ पाए। बाद में प्रशासन की ओर से  एसडीएम परमजीत सिंह चहल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


फूलकां गांव के पास स्थित बॉयो वेस्ट प्लांट के कारण गांव व आसपास के क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका के कारण ग्रामीण इस प्लांट को वहां से हटवाना चाहते हैं। ग्रामीणों का कहना है इस प्लांट में अस्पताल से आने वाले बॉयो बेस्ट सहित खतरनाक कचरा जलाया जाता है। इसकी चिमनी से निकले धुएं से ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। पिछले माह इसी प्लांट को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया और प्लांट को बंद करवा दिया। सरपंच रामप्रताप ने बताया कि शनिवार को प्लांट का मालिक अपने साथियों के साथ आया और प्लांट शाम चार बजे खोलने की चुनौती दे गया। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया और सारे गांव वाले एकत्रित होेकर प्लांट के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्लांट मालिक अपने 50-60 हथियारबंद  साथियों के साथ आए और प्लांट के पास खडे़ ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावरों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे भयभीत हमलावर अपनी गाड़ियों में सवार होकर भागने लगे। एक गाड़ी रास्ते में बंद हो गई तो ग्रामीणों ने गाड़ी पर पत्थर व डंडे बरसाए। इसके बाद गाड़ी को खेतों में फेंक दिया। सूचना मिलने पर जब तक डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हालत काफी खराब हो चुके थे। हथियारों से लैस ग्रामीणों के पास जाना जोखिम भरा था।
विज्ञापन


ऐसे में सिटी थाना, सदर थाना, चौपटा थाना, सीआईए व पुलिस लाइन से भी पुलिस फोर्स मौके पर बुलवाई गई। डीएसपी मुख्यालय विजेंद्र सिंह व डीएसपी धर्मवीर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए उन पर लाठियां बरसाईं। दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई। पुलिस लाठी चार्ज में ग्रामीण रामजी छिंपा की पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद हालत पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन की ओर से एसडीएम परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे। सरपंच व गांव के गणमान्य लोगों के साथ उन्होंने बातचीत की। सरपंच ने ग्रामीणों की ओर से उनके समक्ष मांग रखी कि ग्रामीणों पर फायरिंग करने वालों पर केस दर्ज किया जाए और  बॉयोवेस्ट प्लांट को चालू नहीं होने दिया जाए।


प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की दोनों मांगेे मान ली गई। इसके बाद मामला शांत हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने लाठियों के साथ प्लांट के चारों ओर डेरा डाला हुआ है। उधर, डीएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि वे काफी देर से मौके पर पहुंचे, तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। वैसे भी थाना डिंग डीएसपी मुख्यालय बिजेंद्र सिंह के अधीन है। इस बारे में वे ही कुछ कह सकते हैं। दूसरी ओर डीएसपी बिजेंद्र सिंह से जानकारी चाही तो उनके सुरक्षाकर्मी ने फोन उठाते हुए कहा कि साहब अभी जरूरी काम में व्यस्त है। इस मामले को लेकर अधिकारियों की बैठक जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed