फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth stabbed to death on the way to the farm in Sanghi

सांघी में खेत के रास्ते को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या

Sun, 30 May 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth stabbed to death on the way to the farm in Sanghi
रोहतक। जिले के गांव सांघी में शनिवार सुबह खेत के रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद चचेरे भाई ने अनिल उर्फ लीली (24) के पेट में चाकू मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर परिजन उसे तुरंत पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतक के चाचा व उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रघुबीर को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संदीप और मोहित से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सांघी गांव निवासी मृतक के भाई सुभाष ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि वह शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने छोटे भाई अनिल उर्फ लीली के साथ ताऊ जगदेव के मकान में बैठा हुआ था। साथ में परिवार के अन्य सदस्य भी बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच उसका चाचा रघुबीर लाठी लेकर मौके पर पहुंच गया। साथ ही गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद खेत का रास्ता न देने की बात कहते हुए हमला कर दिया। वहीं, आवाज देकर अपने बेटे संदीप व मोहित को भी बुला लिया। आरोप है कि इस दौरान संदीप ने अनिल उर्फ लीली पर लाठी बरसानी शुरू कर दी, जबकि मोहित व रघुबीर ने लीली को पकड़ कर रखा था। आरोप है कि इसके बाद संदीप ने लीली के पेट में चाकू से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अपने को घिरा देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बाद में परिजन घायल अनिल उर्फ लीली को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सदर थाने से एसआई परमजीत धनखड़ पीजीआई में पहुंचे और मृतक के भाई के बयान के आधार पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

कोट
सांघी गांव में खेत के रास्ते को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। इसमें युवक अनिल उर्फ लीली की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के भाई सुभाष के बयान के आधार पर उसके चाचा रघुबीर समेत तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टरों ने शनिवार को शव का कोरोना टेस्ट कराया है। इसकी रिपोर्ट रविवार को आनी है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसआई परमजीत धनखड़, जांच अधिकारी सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed