फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   youth's murder

जमीन को लेकर एक साल पहले हुए झगड़े की रंजिश में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Sun, 15 Dec 2019 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
youth's murder
मृतक राजकुमार की फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
राई/सोनीपत। खेवड़ा गांव में एक साल पहले हुए विवाद की रंजिश में युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। युवक को अपने भाई के साथ खेत में जाने के लिए घर से निकलते समय बाइक और स्कूटी पर सवार होकर आए पांच हमलावरों ने गोली मारी। गोली लगने पर परिजन उसे तुरंत ही बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई और पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

युवक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने गांव के पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिनको पुलिस ने जल्द पकड़ने का दावा किया है। वहीं हमलावर जाते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए हैं, जिससे युवक के परिवार में दहशत बनी है।
विज्ञापन

गांव खेवड़ा का रहने वाला राजकुमार (26) रविवार सुबह को लगभग 11 बजे खेत में जाने के लिए अपने भाई संतकुमार के साथ घर से बाहर निकला था। संतकुमार ने बताया कि घर से निकलते ही गांव के सुमित, प्रवीन, नरेंद्र, जोगिंद्र और क्रांति ने उसके भाई को दबोच लिया और सुमित ने उसके भाई की छाती में गोली मार दी, जिससे राजकुमार जमीन पर गिर गया और संतकुमार उसे संभालने लगा। उसी समय पांचों हमलावर उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक और स्कूटी पर भाग गए। गोली लगने से घायल राजकुमार को परिजन तुरंत ही बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत ही गांव में पहुंचने के साथ ही अस्पताल में पहुंच गई। गांव में लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की गई। वहीं उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने संतकुमार की शिकायत पर सुमित, प्रवीन, नरेंद्र, जोगिंद्र और क्रांति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन को लेकर एक साल पहले हुआ झगड़ा, पंचायत में समझौता भी हुआ
मृतक के भाई संतकुमार ने बताया कि लगभग एक साल पहले सुमित के परिवार के साथ उनका जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था। उसके कुछ समय बाद ही पंचायत हुई थी और उनके बीच समझौता हो गया था, लेकिन सुमित और उसके परिजन उसी समय से उनसे रंजिश रखे हुए थे और उस रंजिश में उसके भाई राजकुमार की हत्या की गई है। संतकुमार ने बताया कि उनको नहीं पता था कि पंचायत में समझौते के बाद भी वह इस तरह से रंजिश रखेंगे और उसके भाई की हत्या कर देंगे।

जान से मारने की धमकी से परिवार में दहशत
युवक को गोली मारने के बाद हमलावर सुमित, प्रवीन, नरेंद्र, जोगिंद्र और क्रांति पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भागे हैं। मृतक के भाई संतकुमार ने अपनी ओर परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि सभी हमलावर खुलेआम उसके पूरे परिवार को मारने की धमकी देकर गए हैं। पुलिस ने परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed