फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young man applied mehendi for wedding, committed suicide, horse riding was to take place in the morning

Rohtak News: शादी की मेहंदी लगा युवक ने की आत्महत्या, सुबह होनी थी घुड़चढ़ी

Mon, 27 May 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Young man applied mehendi for wedding, committed suicide, horse riding was to take place in the morning
रोहतक। जिले के गांव घुसकानी में रविवार की शाम 27 वर्षीय युवक ने शादी की मेहंदी लगवाई और आधी रात को जहर खा लिया। सोमवार तड़के उसने पीजीआई में दम तोड़ दिया। युवक ने अचानक यह कदम क्यों उठाया, इसका परिजन व पुलिस को भी समझ में नहीं आ रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। सोमवार शाम को जहां डीजे बजना था, वहां मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घुसकानी गांव निवासी अजीत श्रमिक के तौर पर काम करता था। उसके भाई नमित ने बताया कि अजीत की शादी भिवानी तय हुई थी। रविवार शाम को उसने हाथों पर शादी की मेहंदी भी लगवाई। रात को करीब 11 बजे उसने अचानक सल्फास की गोली खा ली। जैसे ही परिजनों को पता चला तत्काल उसे पीजीआई ले गए, जहां तड़के 3:30 बजे अजीत ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रोजगार भी नहीं था, ऊपर से शादी हो रही
जांच अधिकारी सुशील ने बताया कि अजीत मेहनत-मजदूरी करता था। आत्महत्या करने का ठोस कारण सामने नहीं आया है। परिजनों का इतना जरूर कहना है कि अजीत के पास कोई स्थायी रोजगार नहीं था। ऊपर से उसकी शादी भी हो रही थी। हो सकता है कि इसी दबाव में जान दी, लेकिन पक्के तौर पर परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब परिवार से था अजीत : अनिल हुड्डा
जिला परिषद के वायस चेयरमैन अनिल हुड्डा का कहना है कि अजीत गरीब परिवार से था। उसकी मंगलवार को बरात जानी थी। अचानक उसने गोली खाकर आत्महत्या कर ली। उसके सामने भी आत्महत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed