फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Yoga assistant Poonam got invitation to come to Delhi

Rohtak News: योग सहायिका पूनम को मिला दिल्ली आने का न्योता

Fri, 26 Jan 2024 02:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Yoga assistant Poonam got invitation to come to Delhi
रोहतक। इस्माइला की बेटी माता दरवाजा की बहू पूनम दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की साक्षी बनेंगी। इसके लिए उन्हें सरकार ने न्योता दिया है। आयुष विभाग की योग सहायक पूनम पति अनिल कुमार के साथ दिल्ली पहुंच गईं हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने अपनी यह खुशी साझा की।
विज्ञापन

माता दरवाजा निवासी पूनम ने बताया कि वह डेढ़ वर्ष से आयुष विभाग में बतौर योग सहायिका के पद पर तैनात हैं। इससे पहले खेल विभाग में योग के कोच के रूप में नियुक्त रहीं। एमए योग की पढ़ाई के बाद कोच के लिए एनआईएस कोर्स किया। योग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रहीं। वर्ष 2019 से राज्यस्तरीय योग स्पर्धाओं में निर्णायक की भूमिका निभा रही हैं। योग फेडरेशन की टेक्निकल सेक्रेट्री सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहीं हैं।
विज्ञापन


रेवाड़ी की नेहा और रोहिणी भी रहेंगी टीम का हिस्सा
हरियाणा की झांकी में रेवाड़ी जिले की निवासी नेहा और रोहिणी भी सांस्कृतिक टीम का हिस्सा रहेंगी। लगातार तीसरी बार हरियाणा की झांकी ‘मेरा परिवार, मेरी पहचान’ थीम के साथ कर्तव्य पथ पर दिखेंगी। परिवार पहचान पत्र के जरिए पात्र लाभार्थियों तक पहुंचतीं सुविधाएं, आधुनिकता के साथ-साथ राखीगढ़ी का इतिहास और हरियाणा के कृषि और संस्कृति से झांकी रुबरु कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





झज्जर से इनको मिला मौका
गणतंत्र दिवस में शामिल होने वालों में झज्जर के नरेंद्र कादयान, सरपंच, वजीरपुर, सविता देवी स्वच्छग्रही, पहाड़ीपुर, कविता देवी स्वच्छग्रही, दुल्हेड़ा, सावित्री देवी स्वच्छ ग्रही, ढराणा, रीना, स्वच्छ ग्रही, मोहल्ला भट्टी गेट, झज्जर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed