फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women troubled by water shortage break pot outside DC office

Rohtak News: पानी किल्लत से परेशान महिलाओं ने डीसी कार्यालय के बाहर फोड़ा मटका

Sat, 08 Jun 2024 05:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Women troubled by water shortage break pot outside DC office
शहर के बाद अब गांवों में जल सप्लाई को लेकर लोगों में रोष है। सुनारिया से लेकर खेड़ी साध गांव में जल समस्या गहरा गई है। सुनारियावासियों ने डीसी कार्यालय के बाहर मटका फोड़कर अपना गुस्सा जाहिर किया और ज्ञापन देकर जल्द से पानी की समस्या के निदान की मांग की। वहीं, खेड़ी साध गांव में अब तक घरों में पानी नहीं पहुंचा है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य निजी ठेकेदार को दिया गया है। ग्रामीण इसकी शिकायत पूर्व सीएम मनोहर लाल से भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक शिकायत का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन


शिविर में नहीं आई एक भी शिकायत
पानी की किल्लत को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को आईटीआई बूस्टिंग स्टेशन पर लगाए शिविर में कोई शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। शिवम एनक्लेव, राम नगर, आर्य नगर, जगदीश कॉलोनी व भिश्ती पुरा कॉलोनी के लोगों की जल समस्याएं सुनने के लिए यह शिविर लगाया था। शिविर में जेई मौजूद नहीं रहे। पंप ऑपरेटर और सुपरवाइजर शिकायतकर्ताओं का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन



पानी किल्लत को लेकर डीसी के नाम सौंपा ज्ञापन

सुनारिया खुर्द वार्ड-22 में पिछले एक सप्ताह से नहर के पास स्थित ट्यूबवेल की मोटर जलने के कारण इलाके में जल सप्लाई नहीं हो पा रही है। साथ ही पेयजल की मेनलाइन में लीकेज भी एक समस्या है। इसको लेकर शुक्रवार को सुनारिया खुर्द वासियों ने डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा और समस्या के जल्द समाधान की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि मोटर खराब होने से पूरे गांव में जल किल्लत हो गई है। पशुओं को पीने का पानी ट्यूबवेल से ही सप्लाई किया जाता है। ऐसे में मोटर को तत्काल बदला जाए। पूर्व पार्षद राजपाल ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन शिकायत का समाधान नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने में रामचंद्र, रामलाल, मनीष व ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेड़ी साध में पानी किल्लत बरकरार
गांव खेड़ी साध में लंबे समय से पानी की समस्या बरकरार है। जल समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामवासियों ने शुक्रवार को डीसी के नाम ज्ञापन देकर अपना दर्द बयां किया। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि इलाके में पानी की समस्या गहराती जा रही है। यहां नई पाइपलाइन बिछाने की जरूरत है। इसके बाद इस समस्या का हल निकल सकता है। ज्ञापन देने वालों में राम प्रसाद, दयानंद, देवेंद्र, नरेंद्र, राजकुमार, जयदीप, सोनू,नरेश व राजेश आदि मौजूद रहे।



जल भंडारण के लिए नए टैंक बनने के बाद पानी की समस्या स्थायी रूप से जाएगी। विभाग प्रयासरत है। इसको लेकर रोजाना शिविर लगाए जा रहे हैं और शिकायत सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है। - आर के शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed