फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women's World Cup: Rohtak's Chhori Shafali Verma becomes Player of the Match

महिला विश्व कप: शेफाली वर्मा बनी 'प्लेयर ऑफ द मैच', अभिनेता बोले- वीरू पाजी की याद दिलाई

Tue, 25 Feb 2020 03:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Women's World Cup: Rohtak's Chhori Shafali Verma becomes Player of the Match
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
धाकड़ छोरी शेफाली वर्मा का बल्ला ऐसा चला कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। बांग्लादेश के साथ हुए मुकाबले में शेफाली ने महज 17 गेंदों में 4 छक्कों और दो चौकों की मदद से 229.41 के स्ट्राइक रेट से 39 रन ठोक डाले। अपनी बैटिंग की बदौलत उन्होंने जिले व प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
विज्ञापन


जब वे बल्लेबाजी कर रही थीं तो कमेंटेटर शेफाली की आक्रामकता देख चकित रह गए और कहा कि हरियाणा के पानी में आक्रामकता है। उधर, शेफाली के इस प्रदर्शन से पूरा परिवार भी खुश है। शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने कहा कि पूरे देश की दुआएं हैं जिनकी बदौलत बेटी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


संजीव वर्मा ने बताया कि जब पहले मैच के बाद फोन आया था तो दस मिनट बात हुई थी, जिसमें उन्होंने शेफाली को अपना नेचुरल गेम जारी रखकर देश को जीत दिलाने की बात कही थी। अब शेफाली का प्लेयर ऑफ द मैच बनना दिखा रहा है कि उनका जीत में कितना अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिच पर समय बिताए, रन बनते जाएंगे
शेफाली के कोच अश्विनी कुमार ने कहा कि शेफाली की इनिंग वैसे तो बहुत बढ़िया रही। लेकिन एक कोच के नाते मेरी यही सलाह है कि वह पिच पर थोड़ा समय दे और इनिंग बिल्ट करे। क्योंकि अगर वह 17 गेंदों की बजाय 47 गेंद खेलती है और 80 रन बनाती है तो वह अधिक मायने रखेंगे।

मैंने किसी माध्यम से उनके पास यह बात पहुंचाई है, लेकिन ग्राउंड पर परिस्थितियां अलग होती है और टीम की रणनीति वहां के हिसाब से होती है तो वहां मेरा इंटरफेयर करना भी उचित नहीं है। यह उनकी रणनीति भी हो सकती है।


वीरू पाजी की याद दिला दी : अभिनेता शरद
हाऊसफुल चार फिल्म के अभिनेता शरद कलकल ने ट्वीट करके शेफाली की तुलना विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से की। उन्होंने लिखा कि ये लड़की चमत्कार है, मुझे वीरु पाजी की याद दिलाती है। उन्होंने शेफाली को निडर लिखा है। इसमें उन्होंने सहवाग को भी टैग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed