फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Winds of change in Haryana: There will no queue to pay bill, electricity bill will received on e-mail

हरियाणा में बदलाव की बयार: बिल भरने के लिए नहीं लगेगी कतार, ई-मेल पर मिलेगा बिजली का बिल, घर बैठे करें भुगतान

Tue, 04 Jul 2023 09:50 AM IST
नवीन दलाल सुशील दड़क, रोहतक (हरियाणा)
सुशील दड़क, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Jul 2023 09:50 AM IST
सार

बदलते वक्त के साथ बिल के भुगतान का तरीका भी बदला है। लोग विभिन्न एप के माध्यम से बिल का भुगतान करते हैं, किंतु ऐसे लोगों की संख्या कम है। एक बहुत बड़ा वर्ग बिजली निगम के कार्यालय में कतारों में लगकर बिल चुकाता है। नई व्यवस्था लागू होने से लोगों को इस परेशानी से निजात मिलेगी।

विज्ञापन
Winds of change in Haryana: There will no queue to pay bill, electricity bill will received on e-mail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब कतारों में लगकर बिजली बिल का भुगतान करने के दिन लदने वाले हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से उपभोक्ताओं को ई-मेल के माध्यम से बिल भेजा जाएगा। इससे घर बैठे ही बिल का भुगतान किया जा सकेगा। निगम के जुड़े रोहतक, सोनीपत, झज्जर सहित 10 जिलों के उपभोक्तओं को इससे फायदा होगा। अकेले रोहतक जिले के ढाई लाख से ज्यादा उपभोक्ता योजना से लाभान्वित होंगे। इसके लिए निगम की ओर से नो यॉर कस्टमर (केवाईसी) अपडेट करने का अभियान निरंतर जारी है। ताकि लोगों को समय पर बिल मिल सकें। बिल भरने के लिए ई-मेल पर लिंक भी भेजा जाएगा। इससे उपभोक्ता घर बैठे आसानी से बिल भर सकें।

विज्ञापन


अब उपभोक्ता बिल मिलने में देरी की नहीं कर सकेंगे शिकायत
बिजली निगम जल्द ही केवाईसी अभियान पूरा होने के बाद मैसेज और ई-मेल पर बिजली संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध कराएगा। जिले के उपभोक्ताओं का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जल्द ही ई-मेल पर उपभोक्ताओं के बिजली बिल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर या फिर घरों में जाकर ही बिजली बिल दिए जाते थे। जिसमें कई बार उपभोक्ताओं तक बिल पहुंचाने में देरी हो जाती है। और उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


बिल भेजने की पुरानी व्यवस्था बंद नहीं की जाएगी
बदलते वक्त के साथ बिल के भुगतान का तरीका भी बदला है। लोग विभिन्न एप के माध्यम से बिल का भुगतान करते हैं, किंतु ऐसे लोगों की संख्या कम है। एक बहुत बड़ा वर्ग बिजली निगम के कार्यालय में कतारों में लगकर बिल चुकाता है। नई व्यवस्था लागू होने से लोगों को इस परेशानी से निजात मिलेगी। हालांकि फिलहाल बिल भेजने की पुरानी व्यवस्था बंद नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंटेनेंस या अन्य कारणों से बिजली गुल होने की भी मिलेगी सूचना
अगर किसी इलाके में बिजली का फाल्ट और अन्य कारणों से बिजली गुल हो जाती है तो उसकी जानकारी उपभोक्ता को नहीं मिल पाती। बहुत बार उपभोक्ताओं को लाइन मेंटेनेंस (मरम्मत) होने भी जानकारी नहीं मिल पाती है। लेकिन केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपभोक्ताओं को इस प्रक्रिया का मैसेज और ई-मेल के द्वारा पता लग जाएगा।


अधिकारी के अनुसार
व्यावसायिक उपभोक्ताओं को ही ई-मेल से बिल भेजने की सुविधा पहले ही दी जा रही है। जल्द ही यह सुविधा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी शुरू होगी। इसके लिए केवाईसी अभियान निरंतर जारी है। -रामप्रसाद, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed