{"_id":"662b51d389d8da9ea60acf2c","slug":"while-doing-group-dance-during-katha-in-rohtak-woman-stole-chain-of-two-friends-from-her-mouth-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब चोरी: रोहतक में कथा के दौरान सामूहिक नृत्य करते समय महिला ने मुंह से चुराई दो सहेलियों की चेन, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब चोरी: रोहतक में कथा के दौरान सामूहिक नृत्य करते समय महिला ने मुंह से चुराई दो सहेलियों की चेन, केस दर्ज
Fri, 26 Apr 2024 12:33 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:33 PM IST
सार
रोहतक के सांपला अजब-गजब चोरी का मामला सामने आया है। एक महिला ने महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में कथा के दौरान नाचते गाते समय दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी कर ली। सांपला थाने के कार्यकारी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज की सीसीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
चोरी का सीसीटीवी
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोहतक के सांपला की अग्रसेन धर्मशाला में भागवत कथा के दौरान नृत्य करते समय एक महिला ने दो सहेलियों की सोने की चेन चोरी कर ली। कथा की वीडियो में भी महिला नजर आ रही है। इस संबंध में सांपला थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में सांपला के वार्ड नंबर 10 के महाजन मोहल्ला निवासी सुनीता ने शिकायत दी है कि 24 अप्रैल को वह अपनी सहेली रीना निवासी वार्ड नंबर 11 के साथ महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में भागवत की कथा सुनने के लिए गई थी। कथा के आरंभ में नाचते गाते समय सुनीता व रीना के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। डेढ़-डेढ़ तोले की थी। उस वक्त उसने सोचा कि चेन शायद नाचते समय गिर गई। वे अपने स्तर पर तलाश करती रही, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। वीरवार को जब कथा में जाकर वीडियो फुटेज देखी तो रीना की चेन एक महिला गले से चोरी करती हुई दिखाई दे रही है। सांपला थाने के कार्यकारी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज की सीसीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन