फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The BJP formed governments in several states, including Haryana, by manipulating votes: Hooda.

भाजपा ने हरियाणा समेत कई राज्यों में वोटों की हेराफेरी कर सरकार बनाई : हुड्डा

Fri, 25 Sep 2026 03:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
The BJP formed governments in several states, including Haryana, by manipulating votes: Hooda.
35-गढ़ी सांपला किलोई के गांवों के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते पूर्व मुख्यमंत्री
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने हरियाणा सहित कई राज्यों में वोटों की हेराफेरी कर सरकार बनाई है। इसी के विरोध में हरियाणा कांग्रेस शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित राज्य चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करेगी।
वीरवार को हुड्डा ने अपने विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला-किलोई के गांवों में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और भाजपा के खिलाफ संघर्ष में समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

कहा, राहुल गांधी के सवालों के बाद मीडिया रिपोर्टों में भी चुनावी अनियमितताओं के दावे हुए हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरने का फैसला कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग से पूछे गए सवालों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हुड्डा ने इसे लोकतंत्र और संविधान की चोरी बताया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने की भी मांग की है।
जनसंपर्क अभियान में प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, चक्रवर्ती शर्मा, जयदीप धनकड़, बलवान रंगा, शमशेर हुड्डा, राजकुमार शर्मा और राज बहादुर शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
मतदान प्रतिशत पर सरकार को घेरा
हुड्डा ने 5 अक्तूबर 2024 को हरियाणा में मतदान प्रतिशत बढ़ने पर सवाल उठाए। चुनाव आयोग ने मतदान की रात 61.19 फीसदी मतदान बताया था। अगले दिन इसे बढ़ाकर 65.65 फीसदी किया गया। मतगणना से एक दिन पहले यह 67.9 फीसदी हो गया। हुड्डा ने पूछा कि इतनी बड़ी संख्या में मतदान प्रतिशत कैसे बढ़ गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग इस पर जवाब देने से बच रहा है।

मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोप लगाए
पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची में भी गड़बड़ियों का आरोप लगाया। उन्होंने उदाहरण दिए कि कहीं एक मकान पर 501 वोट दर्ज मिले। कहीं एक महिला के नाम पर 223 वोट थे। कहीं विदेशी महिला की तस्वीर लगाकर 22 वोट बनाए गए। हुड्डा के अनुसार, ये बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ियों के कुछ उदाहरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed