फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When asked to pay the children's fees, the brother stabbed him.

Rohtak News: बच्चों की फीस भरने के लिए कहा तो भाई ने मारा चाकू

Fri, 20 Feb 2026 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 20 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
When asked to pay the children's fees, the brother stabbed him.
कलानौर। गांव गढ़ी बलंब में बड़े भाई रविंद्र को शराब पीने की जगह बच्चों की फीस भरने के लिए कहा तो आरोपी ने छोटे भाई राजेश्वर को चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात मंगलवार रात साढ़े आठ बजे हुई। इस संबंध में कलानौर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी बलंब निवासी राजेश्वर ने बताया कि वे दो भाई व एक बहन हैं। बड़े भाई रविंद्र की शादी हो चुकी है जबकि वह अविवाहित है। रात को रविंद्र शराब पीकर घर आया। उन्होंने कहा कि भाई तू रोज शराब पीकर आता है। बच्चों की स्कूल फीस भरता नहीं। इस पर रविंद्र उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। साथ ही गर्दन पर चाकू मारा। बोला, तुझे जान से मार दूंगा। उनकी भाभी व पड़ोसी ने मुश्किल से बचाया। परिजनों ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed