{"_id":"57277f234f1c1bfa525cd9e7","slug":"weather-temprature-rohtak-dusty-haze-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में गर्मी ने झुलसाया, शाम को चली आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में गर्मी ने झुलसाया, शाम को चली आंधी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 03 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से थोड़ी राहत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का प्रकोप रोजाना बढ़ता जा रहा है। सोमवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान रविवार की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। शाम को धूल भरी आंधी चलने से परेशानी और बढ़ गई। हालांकि इस बीच आसमान में छाए हल्के बादलों से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं आसमान में बादल छाये रहने से मंगलवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। अधिकतर तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, शाम में तेज आंधी आने से कई जगह बिजली के केबल टूट गए, जिससे कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली गायब रही। इस वजह से लोगों को अंधेरे में बिना पंखे के रहना पड़ा। तेज आंधी की वजह से कई जगहों पर रोड के किनारे होर्डिंग्स भी गिर गए। लेकिन इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सोमवार को दिन निकलते ही सूरज का प्रकोप दिखाई देने लगा। दोपहर तक तो आसमान से जैसे आग बरसने लगी। इस वजह से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में घर से बाहर निकलने पर लोगों को लू के थपेड़ों के साथ तेज धूप ने झुलसा दिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज आंधी शुरू हो गई, जो काफी देर तक चलती रही। आंधी के कारण वातावरण में चारों ओर धूल ही धूल छा गई। इस बीच आसमान में हल्के बादल छाने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आंधी से शहर में कई जगह बिजली के केबल टूट गए, जिससे कई जगह बिजली गायब रही। देव कालोनी के अलावा, मॉडल टाउन, पुराना रोहतक शहर में कई जगह घंटों बिजली गुल रही।