Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Man posing as CBI official pressures woman to engage in

Rohtak News: सीबीआई कर्मी बन महिला पर बनाया संबंध बनाने का दबाव, महिला ने जहर खा दी जान

Sat, 21 Nov 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Man posing as CBI official pressures woman to engage in
रोहतक। शहर की श्याम कॉलोनी में संदीप नाम के युवक पर महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगा है। परेशान होकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मृतका के पति ने सबूत के तौर पर फोन कॉल और ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने बताया कि वह 18 नवंबर को वह ड्यूटी पर गए थे। घर से पत्नी का फोन आया बातचीत के दौरान लगा कि उनकी तबीयत खराब है। तुरंत ड्यूटी छोड़कर घर गए। गंभीर हालत देखकर पत्नी को लेकर पीजीआई पहुंचे। पत्नी ने बताया संदीप नाम का युवक उसे परेशान कर रहा था। आरोपी ने खुद को बिल्डिंग में निचले फ्लोर पर रहने वाले बंटी के जीजा का भाई बताया। कहा, सीबीआई में नौकरी करता हूं और ऊंची पहुंच है। इसके बाद वह लगातार कॉल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर धमकी देता था। इतना ही नहीं पत्नी ने कहा कि बेटी पर भी दवाब बनाया था अगर वह जान देकर मरती है तो आरोपी संदीप इसके लिए जिम्मेदार होगा। कुछ देर बाद पत्नी की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस अभी इस मामले में पूरी गहनता से जांच कर रही हैं। सीबीआई कर्मचारी बनकर महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप है। जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव राजपुरोहित, एसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed