{"_id":"66302e9086d32ad318035ba5","slug":"we-are-ready-to-welcome-you-at-the-polling-station-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109918-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मतदान केंद्र पर हम आपके स्वागत के लिए तैयार हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मतदान केंद्र पर हम आपके स्वागत के लिए तैयार हैं
Tue, 30 Apr 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा मतदाताओं को लेकर जागरूक करने के लिए रोडवेज बसों व सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में यूथ आइकॉन मतदान के महत्व को लेकर आमजन को संदेश दे रहे हैं।
रोडवेज बसों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी मतदाता जागरूकता के फ्लेक्स लगाए गए हैं। जिलाभर में विभिन्न विभागों और जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मतदाताओं को मताधिकार के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा है। चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए वोटरों को जागरूक किया जा रहा है। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा क्रिकेटर सचिन. तेंदुलकर, एथलीट नीरज चोपड़ा, अभिनेता आयुष्मान खुराना व राजकुमार यादव मतदाताओं से मतदान की अपील करते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया की रोडवेज बसों में हर रोज हजारों की संख्या में लोग सफर करते हैं व बसें गांव व शहरों में दूर-दूर के स्थानों तक आवागमन करती है। ऐसे में बसों पर लगने वाले पोस्टर बड़ी संख्या में लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।