फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water crisis in Shastri Nagar and New Bank Colony, appeal to administration

Rohtak News: शास्त्री नगर और न्यू बैंक कॉलोनी में जलसंकट, प्रशासन से लगाई गुहार

Mon, 27 May 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 May 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in Shastri Nagar and New Bank Colony, appeal to administration
.हैफेड बूस्टिंग स्टेशन पर पानी न आने की शिकायत लेकर पहुंचे शास्त्री नगर के लोग।संवाद
रोहतक। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को हैफेड बूस्टर पर शिविर लगाया गया। यहां करीब 15 शिकायतें न्यू बैंक कॉलोनी और शास्त्री नगर के लोगों ने पानी न आने की दर्ज कराईं। इस पर जेई ने तत्काल फिटर व सुपरवाइजर को मौके पर भेजकर समस्या के समाधान के लिए भेजा।
विज्ञापन



वर्जन
आज न्यू बैंक कॉलोनी और शास्त्री नगर से पानी न आने की समस्या लेकर लोग पहुंचे। सभी की शिकायत दर्ज की गई हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-देवेंद्र, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग



बूस्टर चालू नहीं होने से ग्रीन पार्क कॉलोनी में नहीं आ रहा पानी
फोटो...27सीटीके15
वार्ड 20 के वासी समाजसेवी जसबीर के नेतृत्व में सोमवार को मानसरोवर पार्क स्थित पब्लिक हेल्थ के ऑफिस पहुंचे और एक्सईएन के नाम पानी न आने को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम कहा कि कन्हेली रोड पर सामुदायिक केंद्र में लगा बूस्टर चालू नहीं किया गया है। इस कारण ग्रीन पार्क कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है। वहीं एकता कॉलोनी में डाली गई नई पाइप लाइन से अब तक एक बूंद नहीं आया है। प्रीत विहार कॉलोनी, आंबेडकर कॉलोनी का भी यही हाल है। बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर ठोस कदम उठते नहीं दिखाई दे रहे हैं। लोगों दूर दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इस पर विभाग की ओर से समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। इस दौरान विमला, राधिका, रानी, पार्वती, संतोषी, अमरजीत, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed