फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   vStrategy made for Lok Sabha elections

Rohtak News: लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

Wed, 03 Apr 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
vStrategy made for Lok Sabha elections
कलानौर। कस्बे के गांव गुढ़ान में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर गिल की अगुवाई में पंचायत महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक व गुढ़ान गांव के सरपंच प्रतिनिधि सोनू नैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर गिल, रोहतक एसोसिएशन के प्रधान विकास खत्री व रोहतक जिले के विभिन्न सरपंच पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में रणनीति तय करना था
विज्ञापन

प्रधान रणबीर गिल ने बताया कि प्रदेश में मौजूदा सरकार ने सरपंचों के सभी अधिकार छीन लिए हैं। गांव के विकास कार्य रुके हुए हैं, साथ ही गांव में सरकार की ओर से कराए जा रहे कार्य की जानकारी सरपंच को भी नहीं होती है। बुधवार को गांव गुढ़ान से शुरुआत करते हुए कटेसरा व पिलाना में पंचायत आयोजित कर घर-घर वोट मांगने का अभियान चलाया गया। गांव के बुजुर्ग, मिस्त्री, मजदूर, अनुसूचित जनजाति के बुजुर्गों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मनीष सरपंच, सतबीर सरपंच गरनावठी, योगेश गांधरा सरपंच, जोगिंदर भाली सरपंच, सुंदर लाल सरपंच आंवल, बिजेंद्र माडोदी रागदान सरपंच, प्रवीण सरपंच प्रतिनिधि मायना, सुंदर चुलियाना सरपंच, सुमित सिंहपुरा सरपंच, ओमपाल बनियानी सरपंच, दीपक सरपंच, टोनी गुढ़ान, प्रतिनिधि खेरड़ी समेत अन्य सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed