फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hospital administration on alert regarding swine

Rohtak News: स्वाइन फ्लू को लेकर अस्पताल प्रशासन अलर्ट, बनाए अलग वार्ड

Fri, 04 Sep 2026 10:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hospital administration on alert regarding swine
बहादुरगढ़। मौसम में बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया है। बहादुरगढ़ में फिलहाल स्वाइन फ्लू का कोई मरीज सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर अस्पताल में संभावित मरीजों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


एसएमओ डॉ. विनय देशवाल ने बताया कि मौसम बदलने पर वायरल और सांस संबंधी संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में दर्द, सिरदर्द, शरीर में दर्द, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी गई है। उन्होंने लोगों से खुद से दवा न लेने की अपील की।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने संक्रमण से बचाव के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने, नियमित हाथ धोने और संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। लक्षण होने पर घर पर आराम करने और दूसरों के संपर्क में आने से बचने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। संभावित मरीज मिलने पर उसे अलग रखकर आवश्यक निगरानी और उपचार की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed