फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vigilance of internet users is necessary to avoid cyber attacks: Ajay Kumar

साइबर अटैक से बचने के लिए इंटरनेट उपभोक्ताओं की सर्तकता जरूरी : अजय कुमार

Sat, 03 Aug 2024 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Vigilance of internet users is necessary to avoid cyber attacks: Ajay Kumar
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि साइबर अटैक की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए सरकार और पुलिस-प्रशासन अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इनसे बचने के लिए सबसे अधिक जरूरी है कि इंटरनेट उपभोक्ता सतर्क हो। यदि उपभोक्ता सजग नहीं होगा तो इस तरह की घटनाओं को रोकना थोड़ा मुश्किल होगा। साइबर अटैक से बचने के लिए आवश्यक है कि उपभोक्ता अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड की डिटेल आदि किसी से शेयर न करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने कंप्यूटर सिस्टम को अपडेट करते रहें और भरोसेमंद सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करते हुए मजबूत पासवर्ड लगाएं। स्पैम मेसेज ओपन करने और बाहरी वाई-फाई का इस्तेमाल करने से बचें। साइबर सिक्योरिटी पर अटैक कई प्रकार से किए जाते हैं। इनमें मॉलवेयर, फिशिंग अटैक, डिनायल ऑफ सर्विस, मैन इन द मिडिल के माध्यम से किया जा सकता है। पुलिस की ओर से साइबर अपराधों से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर-1930 शुरू किया है। यदि कोई घटना हो जाए तो इसका तत्काल सहारा लिया जाए। जिससे खाता फ्रीज कराने में पुलिस को मदद मिल सके।
विज्ञापन

साइबर अपराधियों से बचाव के कुछ सुझाव

यदि आप इंटरनेट का उपयोग बैंकिंग से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए करते हैं, तो आपको सिस्टम में एंटीवायरस इंस्टॉल करना चाहिए। एक अच्छा एंटी वायरस आपको मैलवेयर और डाटा सुरक्षा का काम करता है। कोई भी बैंक कभी भी एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, ओटीपी, यूपीआई पिन आदि की मांग नहीं करता है। पासवर्ड ऐसा रखें कि कोई भी व्यक्ति उसे तोड़ न पाए। किसी अज्ञात ई मेल से आई ई-मेल अटेचमेंट कभी भी न खोलें, क्योंकि इसमें वायरस भी हो सकता है। किसी भी ई-मेल में आए लिंक पर क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed