फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vehicles are hesitating in potholes, drivers are worried

Rohtak News: गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन, चालक परेशान

Sat, 27 Apr 2024 06:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 Apr 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are hesitating in potholes, drivers are worried

विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़-छारा मार्ग की हालत इन दिनों जर्जर हो चुकी है। कहीं धूल के गुबार उड़ रहे हैं तो कहीं सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढों में पानी भरा रहने के कारण समस्या कहीं ज्यादा बढ़ रही है। फिलहाल लोगों को इस मार्ग पर वाहन चलाते समय हिचकोले मिल रहे हैं। हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मार्ग बनाने के लिए टेंडर लगाया गया है। अधिकारियों का दावा है कि आचार संहिता हटते ही मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके निर्माण पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में बहादुरगढ़ से छारा गांव तक सड़क बनाई जाएगी।

बहादुरगढ़ में सेक्टर-2 मोड़ से लेकर छारा गांव तक की सड़क चलने लायक नहीं है। सड़क पर गड्ढे इतने ज्यादा हैं कि लोगों को दुपहिया वाहन चलाने में भी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों का आकार भी 10-10 फुट चौड़ा और दो-ढाई फुट गहरा है। इनमें कहीं-कहीं पानी भरा हुआ है। इन गड्ढों से वाहन निकालना किसी बड़ी आफत से कम नहीं है। बहादुरगढ़ से बेरी प्रतिदिन जाने वाले वाहन चालक यशु कुमार, अनिल शर्मा ने बताया कि बहादुरगढ़ से शुरू होकर यह मार्ग छारा तक बिल्कुल पूरी तरह टूट चुका है। कई बार विभागीय अधिकारियों और नेताओं से इसे बनाने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। बहादुरगढ़ से बेरी चलने वाली बसें भी इसी रूट से होकर जाती हैं। लोगों का कहना है कि यदि इस मार्ग पर नया वाहन तीन-चार महीने लगातार दौड़ाया जाए तो उसमें भी काफी क्षति पहुंचती है। बहादुरगढ़ से बेरी का सफर यूं तो 50 मिनट का है, लेकिन अब यही सफर तय करने में वाहन चालकों को डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। यह तो दिन की बात है, यदि यही सफर रात के समय तय किया जाए तो इसे तय करने में दो घंटे लगते हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढे इतने ज्यादा है कि उनसे वाहन निकालना बेहद मुश्किल होता है। वाहन की स्पीड बेहद धीमी रहती है। वाहन चालकों ने बताया कि मांडोठी गांव के पास तो सड़क के हालात बेहद ही खराब हैं। यहां पर सड़क नजर ही नहीं आती। गड्ढे और उनमें भरा पानी ही नजर आता है।
विज्ञापन




वर्जन...



बहादुरगढ़-छारा मार्ग का निर्माण टेंडर लग चुका है। आचार संहिता समाप्त होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके निर्माण पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आमजन की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-सुमित कोहाड़, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बहादुरगढ़।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed