फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   vaishya college, rohtak, strike, student, absent, haryana, protest

वैश्य कॉलेज में विद्यार्थियों के नाम काटने पर बवाल, तालाबंदी

Tue, 09 Aug 2016 01:51 AM IST
विनीत तोमर/ अमर उजाला ब्यूरो
विनीत तोमर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
vaishya college, rohtak, strike, student, absent, haryana, protest
एबीवीपी और एनएसयूआई ने सोमवार को कॉलेज में किया हंगामा - फोटो : amar ujala
दो दिन पहले वैश्य कॉलेेज में छात्रा से अभद्र व्यवहार और कई विद्यार्थियों के नाम काटे जाने के विरोध में सोमवार को हंगामा हुआ। एबीवीपी और एनएसयूआई संगठनों ने छात्रों के साथ मिलकर कॉलेज के गेट पर तालाबंदी की और छात्रों की नाम वापसी का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही उन्होंने अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वैश्य कॉलेज में पहुंचकर गेट पर तालाबंदी कर दी। छात्र संगठनों का कहना था कि शनिवार को कॉलेज के गेट पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कैंटीन में छात्रा के साथ अभद्रता की थी। विरोध करने पर प्राचार्य को कहकर छात्रा समेत कई अन्य छात्रों के नाम भी कटवा दिए थे। छात्र संगठनों ने कॉलेज प्रशासन और पुलिसकर्मी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर किया। छात्रों का बवाल बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रों के साथ नाइंसाफी नहीं की जाएगी और पुलिसकर्मी को भी यहां से हटवा दिया जाएगा। प्राचार्य के आश्वासन पर ही छात्र शांत हुए। हंगामा करने वालों में छात्र नेता रोहित, रवि बुधवार, नीरज, मोहित, दीपक, नवीन, सुमित, संजू, अमित और मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन



छात्रों का पुलिसकर्मी के साथ कुछ मतभेद था, जिसे दूर कर दिया है। जिन विद्यार्थियों के नाम काटे गए हैं उनके अभिभावकों को बुलाया है। इसके बाद ही नाम वापस लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आरके गुप्ता, प्राचार्य वैश्य कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed