{"_id":"62ab829f8e9e3342593f6516","slug":"vaish-educational-institution-election-32-enrolled-on-the-first-day-rohtakcity-news-rtk6497601116","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य शिक्षण संस्था चुनाव : पहले दिन 32 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य शिक्षण संस्था चुनाव : पहले दिन 32 ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया वीरवार को शुरू हुई। नामांकन के पहले दिन पूर्व प्रधान नवीन जैन व राजेंद्र बंसल समेत 32 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिले किए। चुनाव को लेकर समाज के लोगों में उत्साह साफ नजर आया। कॉलेजियम चुनाव में 450 से अधिक नामांकन दाखिल होने का अनुमान है।
वीरवार सुबह से ही वैश्य संस्था परिसर में रौनक नजर आई। यहां नामांकन दाखिल करने व आवेदन पत्र लेने के लिए समाज के लोगों में होड लगी रही। दिन भर में 32 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि अनेक ने आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया को समझा। शुक्रवार को नामांकन करने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। कॉलेजियम के 105 सदस्यों के चुनाव के लिए करीब 450 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल होने की संभावना है।
संस्था चुनाव को लेकर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। इसके लिए तीन दिग्गज चेहरे अपने पैनल के साथ उतरने की तैयारी में हैं। वीरवार को पहले पैनल ने संस्था के पूर्व प्रधान नवीन जैन व राजेंद्र बंसल ने समाज में एकता के संदेश के साथ नामांकन दाखिल किया। दूसरा पैनल मेयर मनमोहन गोयल के नेतृत्व में व जगमोहन मित्तल का तीसरा पैनल विनय के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतर सकता है। फिलहाल तीनों पैनल अपनी जीत के दावों के साथ नामांकन प्रक्रिया में जुट गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन:
संस्था चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 32 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। आने वाले दिनों में नामांकन की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद ही चुनावी तस्वीर स्पष्ट होगी।
- डॉ. एमएस श्योराण, चुनाव अधिकारी, वैश्य शिक्षण संस्था।