फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Uncle was harassing me for one and a half year, aunt gave abortion pills

Rohtak News: फूफा डेढ़ साल से कर रहा था उत्पीड़न, बुआ ने दीं गर्भपात की गोलियां

Wed, 21 May 2025 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Uncle was harassing me for one and a half year, aunt gave abortion pills
रोहतक। बहादुरगढ़ की 15 वर्षीय किशोरी अपने साथ हुए हादसे से उबर नहीं पाई है। पीजीआई के स्त्री रोग विभाग में उपचाराधीन दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को हादसे से उबारने के लिए काउंसिलिंग की जा रही है। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि उसका फूफा करीब डेढ़ साल उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। किशाेरी ने चिकित्सकों को बताया कि उसकी बुआ ने उसे गर्भपात की दवा दी थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उसे पीजीआई लाया गया। इधर, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग भी किशोरी को गर्भपात की दवा देने के मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

पीजीआई के स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग की अध्यक्ष डॉ. पुष्पा दहिया ने बताया कि किशोरी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक है। वह हादसे के बाद से सहमी हुई है। उसे हादसे से उबारने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए उसकी काउंसिलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

यह है मामला
किशोरी को 18 मई की देर शाम गंभीर हालत में पीजीआई लाया गया था। उसका गर्भपात हो चुका था। वह अत्यधिक खून बह जाने पर अचेत हालत में यहां पहुंची थी। किशोरी का इलाज किया जा रहा है। डॉ. पुष्पा दहिया का कहना है कि हमारा काम किशोरी का इलाज करना है। जांच का काम पुलिस का है। किशोरी के पिता गुजर चुके हैं। मां ने दूसरी शादी कर ली। इसके चलते वह अपनी बुआ के घर रह रही थी। यहां फूफा ने उसके साथ जबरदस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विश्वजीत सिंह ने बताया कि गर्भपात की दवा प्रतिबंधित है। इसे किसी को भी यूं ही बेचना या किसी को खिलाना गलत है। किशोरी के मामले में जांच की जा रही है। इसके साथ गलत हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed