फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two sides clashed over death of animal's child, stone pelting

जानवर के बच्चे की मौत पर भिड़े दो पक्ष, पथराव

Thu, 10 Sep 2020 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over death of animal's child, stone pelting
इंदिरा कॉलोनी में दो पक्षो में हुए पथराव के बाद गली में खडे लोग। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। करतारपुरा में जानवर के बच्चे की मौत को लेकर दो पक्ष भिड़ गए, बाद में पथराव होने से अफरा तफरी मच गई। पथराव में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। वहीं, दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में करतारपुरा के हरिपाल ने बताया कि तीन दिन पहले पड़ोस में रहने वाले विक्की का पालतू जानवर का बच्चा हरिपाल के घर में घुस गया और खाने के सामान में मुंह मारने लगा। भीतजे सागर ने डंडा डंडा मार दिया। जिस बाबत बुधवार को पंचायत होनी थी। बुधवार सुबह हरिपाल परिवार सहित अपने घर था। इसी दौरान वहां राहुल, राजेंद्र, सुनील उर्फ टीटू, जोनी, अमित, रेणू, राजो आए और सभी ने परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सुनील ने हरिपाल के सिर में ईंट मारी और राहुल, जोनी, अमित ने छत से नीचे गिरा दिया। मारपीट के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं। सभी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं दूसरी ओर, मांगेराम ने बताया कि तीन दिन पहले उनके पालतू जानवर का बच्चा विजयपाल के घर की ओर चला गया था। जिसकी सागर ने टांग तोड़ दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। 9 सितंबर को पंचायत हुई। जिसमें विजयपाल और उसके परिवार वालों ने गाली गलौज की। आरोप है कि हरिपाल, बबली, कलाशो, सागर, विजयपाल, रमन, जीपू उर्फ संदीप, कमल, सचिन व काशू सहित अन्य लोगों ने मांगेराम, उसकी दोहती, पत्नी को चोटें मारी और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed