{"_id":"68796124c13a420351022aa7","slug":"traders-are-angry-due-to-threats-and-ransom-incidents-rohtak-news-c-17-roh1020-692705-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: धमकी और फिरौती की घटनाओं से व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: धमकी और फिरौती की घटनाओं से व्यापारियों में रोष
Fri, 18 Jul 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व कॉन्फेड चेयरमैन बजरंग गर्ग ने रोहतक और यमुनानगर के व्यापारियों को जान से मारने की धमकी व पांच करोड़ रुपये की फिरौती की घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से प्रदेशभर के व्यापारियों में भय का माहौल है।
बजरंग गर्ग ने कहा कि यमुनानगर के उद्योगपति गुरदीप सिंह बाबी के निवास पर फायरिंग और फिरौती की घटना तथा रोहतक के व्यापारी अवतार सिंह को इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी जैसी हत्या की धमकी देना गंभीर मामला है।
उन्होंने कहा कि यह घटनाएं दर्शाती हैं कि हरियाणा में अपराधियों के अंदर भय समाप्त हो गया है। सरकार आम जनता, व्यापारियों और उद्योगपतियों की सुरक्षा करने में असफल है। गर्ग ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार हत्याएं, लूट, फिरौती की घटनाएं बढ़ रही हैं। इनमें सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमला, हिसार में होटल मैनेजर की हत्या और नारनौंद में प्रिंसिपल की हत्या शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से मांग की कि जो भी व्यापारी या उद्योगपति शस्त्र लाइसेंस चाहता है, उसे तुरंत प्रभाव से सुरक्षा के लिए लाइसेंस दिया जाए और लाइसेंस प्रक्रिया में हो रही देरी व रिश्वतखोरी पर सख्त कार्रवाई हो।
बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापारी वर्ग सरकार व पुलिस प्रशासन के साथ है, लेकिन अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार को भी ठोस कदम उठाने होंगे।