फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Today in the city: Bar chiefs from across the state will gather in the city today

नगर में आज: शहर में आज जुटेंगे प्रदेश भर के बार प्रधान

Sat, 21 Sep 2024 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Today in the city: Bar chiefs from across the state will gather in the city today
रोहतक। वकीलों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। वकील के खिलाफ दर्ज केस को रद्द करने की मांग को लेकर यह धरना दिया जा रहा है। इसी कड़ी में वकीलों ने कार्य बहिष्कार (वर्क सस्पेंड) रखा। नतीजतन लोगों के केसों की सुनवाई नहीं हो पाई। इनमें अगली तिथि दी जा रही है। साथ ही शनिवार को प्रदेश भर के बार प्रधान रोहतक में जुटेंगे। यहीं अगली रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के सदस्य शुक्रवार को भी कोर्ट के बाहर धरने पर रहे। चौक पर लगे टेंट में बैठे वकीलों ने अपनी मांग को लेकर सख्ती से आंदोलन जारी रखने व समाधान नहीं हाेने तक विरोध करते रहने की बात कही। वकीलों ने कहा कि यह केस गलत दर्ज किया गया है। इसे तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। बार प्रधान अरविंद श्योराण ने बताया कि वकील शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। आंदोलन के बावजूद इनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते वकीलों में रोष पनप रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश की विभिन्न बार एसोसिएशन के प्रधान रोहतक में एकजुट होंगे। यहां वे अपनी समस्याओं व मांगों पर चर्चा करेंगे। साथ अपनी अगली रणनीति पर विचार कर कड़ा फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed