{"_id":"6727df779ae19881b60c84b4","slug":"to-reduce-pollution-water-is-being-sprayed-from-smog-guns-rohtak-news-c-197-1-snp1003-127122-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रदूषण कम करने के लिए स्मॉग गन से किया जा रहा पानी का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रदूषण कम करने के लिए स्मॉग गन से किया जा रहा पानी का छिड़काव
Mon, 04 Nov 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत में पेड़ों पर स्मॉग गन से पानी का छिड़काव करते कर्मचारी। स्रोत: सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए नगर निगम की टीम ग्रैप की पाबंदियों के तहत शहर में स्मॉग गन व अन्य साधनों से पानी का छिड़़काव करा रही है।
निगम आयुक्त विश्राम मीणा ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण में सहयोग देने की अपील लोगों से की है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे धूल व धुआं वायुमंडल में न फैले। ऐसा करना एनजीटी की गाइडलाइन की अवहेलना है। उन्होंने कहा कि सांस लेने के लिए शुद्ध हवा हमारी सबकी पहली जरूरत है। सभी नागरिकों का दायित्व बनता है वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने में शासन-प्रशासन के साथ सक्रिय रूप भागीदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़ने से रोकने के लिए वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता देनी होगी। आमजन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।
निर्माणाधीन कार्यों पर लगातार पानी का छिडक़ाव जरूरी है ताकि धूल पैदा न हो। खुले में कूड़े में आग लगाने पर प्रतिबंध है। डस्ट या निर्माण सामग्री वाले वाहन चालक निर्माण सामग्री को ढ़ककर आवागमन करें। शहरी क्षेत्रों में जाम न लगे, इसलिए जरूरी है कि मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश पहले संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। निगमायुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि खुले में रखी निर्माण सामग्री पर पानी का छिड़काव कर ढ़ककर रखना होगा। उन्होंने कहा कि एनजीटी की गाइडलाइन की अवहेलना करने पर नियमानुसार दंडनीय कार्यवाही अमल लाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।