फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tiger Sagar-Asha's family became two to five during the Corona period

कोरोना काल में दो से पांच हुआ बाघ सागर-आशा का परिवार

Fri, 29 Jul 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tiger Sagar-Asha's family became two to five during the Corona period
मिनी जू में पानी में बाघ आशा और सागर के शावक पानी में अठखेलियां करते। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। कोरोना काल भले लोगों की परेशानी का सबब बना, मगर बाघ सागर व आशा के लिए यह समय खुशी देने वाला साबित हुआ। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आए इस जोड़े का परिवार अब पांच सदस्यों का हो गया है। आशा ने पहली बार नर शावक और दूसरी बार नर व मादा दो शावकों को जन्म दिया। बचपन छोड़ युवा अवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहे ये तीनों शावक लघु चिड़ियाघर में लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना से पहले छत्तीसगढ़ से लाए गए बंगाल टाईगर के जोड़े (सागर व आशा) की दहाड़ ने चिड़ियाघर में छाया सन्नाटा दूर करने का काम किया। महामारी के चलते पिछले करीब ढाई साल चिड़ियाघर आम लोगों व पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहा। इस बीच यहां की शांति व चिड़ियाघर का माहौल इस जोड़े को रास आया। यही वजह रही कि अब यह परिवार पांच सदस्यीय हो गया है। परिवार में तीन शावक और शामिल हो गए हैं। इनमें से एक सफेद रंग का बाघ है। पहला शावक करीब ढाई वर्ष व इसके बाद जन्मा शावकों का जोड़ा करीब डेढ़ वर्ष का है। टाईगर जोड़ा व शावक चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने हाथों से दूध पिलाकर पाला
चिड़ियाघर में जन्मे तीन नन्हें शावकों का बचपन यहां के कर्मचारियों की गोद में बीता। मंडलीय अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक ने इन बच्चों की देखभाल की। इसमें विभाग के निरीक्षक, चिकित्सक व अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। किसी ने सेहत का हिसाब किताब रखा तो किसी ने खुराक का। इनके साथ खेल कूद कर इनकी कसरत कराना भी इनके लालन-पालन में अहम रहा। इन प्रयासों के चलते ही शावक अब वयस्क बनने की ओर अग्रसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र हुड्डा, निरीक्षक, वन्य प्राणी विभाग।
वर्जन-
वन्य जीवों खास कर टाईगर जोड़ा पर्यटकों के लिए विशेष तौर पर चिड़ियाघर में लाया गया है। यहां इन्हें वन जैसा माहौल देने का प्रयास किया गया है। साथ ही इनकी बेहतर देखभाल की जा रही है। इसके चलते टाईगर परिवार पांच सदस्यों का हो गया है। इस जोड़े के शावक आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
- शिव रावत, मंडलीय अधिकारी, वन्य प्राणी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed