फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   three suspend, nine transfer

मास्टर और लेक्चर विवाद : 3 सस्पेंड, 9 का तबादला, 9 और पर कार्रवाई की तैयारी

Fri, 22 Jan 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 22 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
three suspend, nine transfer
9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को नहीं पढ़ाने के मामले में भिवानी रोड
विज्ञापन
स्थित गवर्नमेंट ब्वॉयज स्कूल के लेक्चरर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग ने जवाबदेही तय करते हुए स्कूल के 21 में से 12 लेक्चरर पर कार्रवाई की है। 3 लेक्चर को सस्पेंड कर दिया गया है तो 9 लेक्चरर का झज्जर, रेवाड़ी और फतेहाबाद के स्कूलों में तबादला कर दिया गया है।

2 लेक्चरर का अग्रिम आदेश तक वेतन भी रोक दिया गया है। पूरे मामले में करीब 9 और लेक्चरर पर कार्रवाई होने के साथ-साथ स्कूल प्राचार्य के भी चार्जशीट होने के आसार हैं। फिलहाल, आचार संहिता लगने की वजह से किसी भी लेक्चरर को रिलीव नहीं किया गया है। सभी लेक्चरर 28 जनवरी के बाद रिलीव होंगे।

शिक्षकों की मनमानी के चलते 75 विद्यार्थी हुए फेल
10वीं कक्षा को पढ़ाने को लेकर मास्टर और लेक्चरर की मनमानी का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ा। इस बार 10वीं कक्षा के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जीरो फीसदी रहा। इस कक्षा में सभी 75 विद्यार्थी फेल हो गए।

 गौरतलब है कि सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर स्कूल में करीब 42 पीजीटी शिक्षकों का स्टाफ है। इसमें से लगभग आधे पीजीटी अपनी साठगांठ के चलते एक ही स्कूल में जमे हुए थे। बता दें कि  स्कूल की लगातार कई शिकायतें मिलने के बाद डीईओ सत्यवती नांदल, रोहतक ब्लॉक के बीईओ वीरेंद्र मलिक ने प्राचार्य और लेक्चरर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी थी।

इन 9 पीजीटी का किया तबादला
गणित के देवेंद्र सिंह का काहनी गांव के रावमावि व सुरेश कुमार का झज्जर जिले के जहाजगढ़ गांव के रावमावि, फिजिक्स के पवन कुमार का बहादुरगढ़ के रावमावि, केमिस्ट्री की शशी सहगल का बावल गांव के रावमावि व रोमी कुमार का रेवाड़ी के कोसली गांव के रावमावि, फिजिक्स के शमशेर सिंह का सांघी के रावमावि व जोेगेंद्र कुमार का महम के रावमावि और केमिस्ट्री की रीना का रेवाड़ी के सिहा गांव के रावमावि में तबादला कर दिया गया है।


लापरवाह शिक्षकों व प्राचार्यों के लिए सबक
भिवानी रोड स्थित गवर्नमेंट ब्वॉयज स्कूल के मामले में काफी सारी शिकायतें मिली थीं। जिसके बारे में प्राचार्य को कई बार चेतावनी भी दी गई कि वे माहौल को सुधार लें।

लेकिन, उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाना ही पड़ा। उच्च अधिकारियों द्वारा पूरे मामले में यह कार्रवाई की गई है। यह लापरवाही बरतने वाले शिक्षकाें व प्राचार्यों के लिए कड़ा सबक है। 9 पीजीटी का तबादला करने के साथ 3 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। दो शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश भी आए हैं।

- वीरेंद्र मलिक, खंड शिक्षा अधिकारी, रोहतक ब्लॉक।
इन शिकायतों से घिरा स्कूल
- स्कूल में शिक्षा अधिकारियों के आदेशों को ही खारिज किया गया।

- 9वीं और 10वीं की कक्षाएं लेने को लेकर मास्टर और लेक्चरर में लंबे समय से खींचतान चलती रही।
- स्कूल परिसर में बन रहे निर्माणाधीन कमरों में मिलीभगत के चलते 50 लाख रुपये से अधिक के गोलमाल की शिकायत।

- बोर्ड कक्षाओं के मामले में लापरवाही। स्कूल प्रबंधन ने बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के सीसीई नंबर नहीं बाद में आनन-फानन में एक कमरे में सभी विद्यार्थियों को ब्लैक बोर्ड के माध्यम से टेस्ट कराया गया। फिर, सीसीई नंबर बोर्ड में भेजे गए।

- पिछले दो वर्षों से स्कूल की छुट्टी भी निर्धारित समय से डेढ़ से दो घंटे पहले की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed