फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three people, including two employees, have been arrested on charges of stealing dye from the factory.

Rohtak News: फैक्टरी से डाई चुराने के आरोप में दो कर्मचारियों सहित तीन दबोचे

Mon, 19 Jan 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Three people, including two employees, have been arrested on charges of stealing dye from the factory.
रोहतक। टिटौली स्थित लोहे की डाई बनाने की फैक्टरी से सामान चोरी करके घर ले जा रहे दो कर्मचारियों सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों गांधरा निवासी प्रवीण, बहुअकबरपुर निवासी रोहित व सूर्य नगर निवासी दिनेश को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रवीण व रोहित फैक्टरी में काम करते थे जबकि दिनेश नौकरी छोड़कर अपना काम कर रहा था। टिटौली चौकी प्रभारी एएसआई राजेश ने बताया कि जनता कॉलोनी निवासी मुकेश मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 साल से टिटौली गांव के नजदीक स्थित लोहे के उपकरण बनाने की फैक्टरी पंचरतना फांसनर में मैनेजर है।
विज्ञापन

गांधरा निवासी प्रवीण व बहुअकबरपुर निवासी रोहित फैक्टरी में ही काम करते थे। 16 जनवरी की रात को काम खत्म करके प्रवीण बाहर निकल रहा था। तभी गेट पर गार्ड को उस पर शक हुआ। बैग की तलाशी ली तो मशीनों में प्रयोग होने वाली पांच डाई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की तो मशीनों से सात डाई निकली मिली। पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि दो डाई रोहित लेकर गया है। सात डाई की कीमत 88 हजार 500 रुपये है। पहले भी फैक्टरी से डाई चोरी हो चुकी हैं।

पुलिस ने आरोपियों को काबू कर पूछताछ की तो पता चला कि सूर्य नगर निवासी दिनेश ने पहले चोरी की गई एक डाई खरीदी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed