फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Those who make fun of farmers' martyrdom will not succeed: Kundu

किसानों की शहादत का मजाक बनाने वाले कामयाब नहीं होंगे : कुंडू

Fri, 27 Sep 2024 08:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Those who make fun of farmers' martyrdom will not succeed: Kundu
महम। हजपा प्रत्याशी बलराज कुंडू का कहना है कि किसान आंदोलन के समय मजाक बनाने वाले कामयाब नहीं होंगे। जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। निवर्तमान विधायक बलराज वीरवार को हलके के गांव लाखनमाजरा, समर गोपालपुर, भैणी महाराजपुर, गिरावड़ व मोखरा में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सभाओं के दौरान बलराज सिंह कुंडू का ग्रामीणों ने सम्मान स्वरूप पगड़ी भेंट कर स्वागत किया। साथ ही उन्हें विधानसभा भेजने का आश्वासन दिया। कुंडू ने कहा कि पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने किसान व मजदूर के बेटे को आगे न कर अपने बेटे को आगे बढ़ाया है, लेकिन महम की जनता की अदालत अंतिम निर्णय लेगी। हजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाई को भाई से लड़ाने का काम किया गया है। नेताओं की हठधर्मिता के चलते आज तक महम चौबीसी क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पाया है। हलके के नेता हलके का विकास कराने की जगह अपने परिवार तक सीमित रहे। उन्होंने कहा कि महम की जनता से मिल रहे जनसर्मथन से साफ है कि हरियाणा जन सेवक पार्टी को चुनाव में एक तरफा जीत मिलेगी। उधर, हजपा प्रत्याशी बलराज कुंडू की पत्नी परमजीत कुंडू व बेटे विश्वा कुंडू ने भी क्षेत्र के कई गांव में लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed