फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Those going to Ayodhya and religious places by train will have to wait for 3 months

Rohtak News: अयोध्या और धार्मिक स्थलों पर ट्रेन से जाने वालों को करना होगा 3 माह इंतजार

Tue, 04 Jun 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 04 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Those going to Ayodhya and religious places by train will have to wait for 3 months
03सीटीके14...रेलवे स्टेशन पर टिकट बूक कराते यात्री। संवाद
नेहा किन्हा
विज्ञापन

रोहतक। धार्मिक-पर्यटन स्थलों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। सभी पर्यटन स्थलों पर 2 से 3 महीने की वेटिंग चल रही है। रोहतक जंक्शन से होकर पर्यटन स्थलों पर जाने वाली ट्रेनें 3 महीने के लिए फुल है। सबसे ज्यादा भीड़ धार्मिक, पहाड़ी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में है। लोग गर्मी की छुट्टियों में ज्यादातर जम्मू, वैष्णो देवी, अयोध्या, और पहाड़ी क्षेत्रों में जाना पसंद कर रहे हैं। लोगों ने 3 महीने पहले ही टिकट बुक करवा ली थी, जिसकी वजह से अब महीनों की वेटिंग चल रही है। जो लोग टिकट बुक नहीं करवा पाए अब उन्हें ज्यादा रुपये देकर बस से या फिर निजी वाहन से ही जाना होगा।
सबसे ज्यादा भीड़ कोटा-जम्मू एक्सप्रेस, कन्याकुमारी एक्सप्रेस, अण्डमान एक्सप्रेस, तिरूनेलवेली एक्सप्रेस और जबलपुर एक्सप्रेस में हो रही है। ये सभी ट्रेनें वैष्णो देवी कटरा जाती है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाली ट्रेनों का भी यही हाल है। अयोध्या जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस, जो हफ्ते में 4 दिन (मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार, और रविवार) चलती है, इसमें भी 2 से 3 महीने की वेटिंग चल रही है। यही हाल बिहार जाने वाली ट्रेनों का है। तत्काल में भी 30 से 35 यात्री होते हैं, जिसके कारण सभी सीटें तुरंत बुक हो जाती है। जिन यात्रियों ने वेटिंग में टिकट बुक करवा रखी थी वो अब उन्हें रद्द भी करवा रहे हैं, ताकि किसी और वाहन से घूमने जा सके।
विज्ञापन


बॉक्स
गोवा जाना था, लेकिन अभी 48 सीट की वेटिंग चल रही है। तत्काल में टिकट बुक करवाने के लिए कहा है, पता नहीं टिकट मिलेगी भी या नहीं।
दीपसिंह, गोहाना अड्डा

दो महीने पहले कटरा जाने के लिए सीट बुक करवाई थी, लेकिन अभी भी 40 सीट की वेटिंग चल रही है। अब टिकट रद्द करवाई है। अब किसी और वाहन से जाएंगें तो जेब पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल, गांधी नगर

कटरा जाने के लिए टिकट बुक करवाई थी, लेकिन ज्यादा वेटिंग के चलते टिकट रद्द ही करवानी पड़ी। अब तत्काल में टिकट बुक करवाने की सलाह दी गई है।
लवली, गांधी नगर

वर्जन
गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है, लोग घूमने की योजना ज्यादा बनाते हैं। समर स्पेशल ट्रेन कम चल रही हैं, जिस वजह से ज्यादा समस्या हो रही है। अभी 2 से 3 महीने की वेटिंग चल रही है।

विनोद कुमार मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक

03सीटीके14...रेलवे स्टेशन पर टिकट बूक कराते यात्री। संवाद

03सीटीके14...रेलवे स्टेशन पर टिकट बूक कराते यात्री। संवाद

03सीटीके14...रेलवे स्टेशन पर टिकट बूक कराते यात्री। संवाद

03सीटीके14...रेलवे स्टेशन पर टिकट बूक कराते यात्री। संवाद

03सीटीके14...रेलवे स्टेशन पर टिकट बूक कराते यात्री। संवाद

03सीटीके14...रेलवे स्टेशन पर टिकट बूक कराते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed