{"_id":"65b6ccf2c18c03aa9b003027","slug":"thieves-took-away-cash-by-uprooting-the-shutters-of-two-shops-in-shivaji-colony-market-rohtak-news-c-17-roh1019-347440-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिवाजी कॉलोनी मार्केट दो दुकानों के शटर उखाड़ नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिवाजी कॉलोनी मार्केट दो दुकानों के शटर उखाड़ नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
शिवाजी कॉलोनी में टूटा पड़ा दुकान का ताला। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। कड़ाके की ठंड के बीच चोरी की वारदात नहीं थम रही हैं। शनिवार रात चोर शिवाजी कॉलोनी मार्केट में दो दुकानों के शटर उखाड़कर नकदी निकाल कर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक चावला कॉलोनी निवासी राजकुमार दुआ ने बताया कि उसकी शिवाजी कॉलोनी की मार्केट में दुआ क्लॉथ के नाम से कपड़े की दुकान है। साथ में धींगड़ा फ्रूट शॉप है। शनिवार शाम करीब 9:30 बजे दुकान बंद करके गया था। रविवार सुबह 8 बजे आया तो दुकान का शटर ऊपर उठा मिला।
अंदर छानबीन की तो गल्ले से 4-5 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। इसके अलावा धींगड़ा फ्रूट शॉप का भी शटर टूटा हुआ था। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। हालांकि सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सकी। उधर, शिवाजी कॉलोनी थाने में एक ही दुकान में चोरी का केस दर्ज किया गया है।